facebookmetapixel
Advertisement
Tech Mahindra Q1 Results: मुनाफे में 40% से ज्यादा उछाल की उम्मीद, 16 जुलाई को आएंगे नतीजे; शेयर पर रहेगी बाजार की नजरगुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 143% सब्सक्राइब हुआ आईपीओ; NII का हिस्सा तीन गुना से ज्यादा भराप​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजह

Meesho Lock-in Expiry: ₹60,000 करोड़ के शेयर खुलते ही मच सकती है बिकवाली, ब्रोकरेज ने बताया आगे क्या करें

Advertisement

मंगलवार को NSE पर मीशो का शेयर करीब 193 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा और इसमें हल्की गिरावट भी देखने को मिली

Last Updated- May 26, 2026 | 2:15 PM IST
Meesho

Meesho Lock-in Expiry: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर आने वाले दिनों में काफी उतार-चढ़ाव दिखा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कंपनी के शुरुआती निवेशकों के बड़े हिस्से का लॉक-इन पीरियड खत्म होने वाला है। ऐसे में बाजार में एक साथ बड़ी मात्रा में शेयर आने की संभावना बन गई है। निवेशकों को डर है कि कई पुराने निवेशक अब मुनाफावसूली कर सकते हैं, क्योंकि IPO के बाद से शेयर में पहले ही 75 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

मंगलवार को NSE पर मीशो का शेयर करीब 193 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा और इसमें हल्की गिरावट भी देखने को मिली। बाजार की नजर अब 9 जून 2026 पर टिकी है, क्योंकि इसी दिन कंपनी के करीब 68 प्रतिशत प्री-IPO शेयरों का लॉक-इन खत्म होगा। इसके बाद 10 जून से करीब 60,000 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इनमें से कई शेयर प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेशकों के पास हैं।

क्यों बढ़ी चिंता?

बाजार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर शुरुआती निवेशक बड़ी मात्रा में शेयर बेचते हैं तो शेयर पर दबाव बढ़ सकता है। पहले भी भारत की कई इंटरनेट और डिजिटल कंपनियों में लॉक-इन खत्म होने के बाद इसी तरह भारी सप्लाई देखने को मिली थी, जिससे शेयरों में कमजोरी आई थी।

ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने भी इसी वजह से शेयर पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 180 रुपये रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अभी तक ऑपरेशनल स्तर पर मुनाफे में नहीं पहुंची है और मैनेजमेंट ने भी साफ तौर पर यह नहीं बताया कि कंपनी कब ब्रेक-ईवन हासिल करेगी।

वैल्यूएशन को लेकर भी सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक मीशो का शेयर इस समय काफी महंगे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगर कंपनी आने वाले समय में मुनाफे में पहुंचती भी है, तब भी मौजूदा वैल्यूएशन काफी ऊंचा माना जा रहा है। इसके अलावा कंपनी फिलहाल ग्रोथ पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिसकी वजह से मार्जिन सुधार की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

लॉजिस्टिक्स खर्च भी बना चिंता

रिपोर्ट में कंपनी के लॉजिस्टिक्स मॉडल को लेकर भी चिंता जताई गई है। पहले कंपनी ज्यादा डिलीवरी खुद संभाल रही थी, लेकिन अब इसकी हिस्सेदारी घट गई है। ऐसे में कंपनी को Delhivery और Shadowfax जैसे पार्टनर्स पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे लागत कम करने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

फिर भी बिजनेस मॉडल को लेकर भरोसा

हालांकि रिपोर्ट में यह भी माना गया है कि वैल्यू कॉमर्स सेगमेंट में मीशो की मजबूत पकड़ बनी हुई है और कंपनी ने बाजार में अलग पहचान बनाई है। लेकिन फिलहाल लॉक-इन खत्म होने के बाद आने वाली संभावित बिकवाली और मुनाफावसूली को लेकर बाजार सतर्क नजर आ रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement