facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान₹50,000 की सैलरी में घर और कार दोनों कैसे खरीदें? एक्सपर्ट ने बताया पूरा फाइनेंशियल प्लानस्पेस सेक्टर में भारत-फ्रांस का बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों के साथ स्पेस डील हुई पक्कीमहाराष्ट्र को मिलेंगी 2 नई फिल्म सिटी, रामटेक और नाशिक में तैयार होंगे हाईटेक शूटिंग केंद्रमहाराष्ट्र की नई केमिकल पॉलिसी: 5,000 एकड़ का मेगा प्रोजेक्ट, खुलेंगे रोजगार के नए द्वारIPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेक

Market Update: शेयर बाजारों में आई तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 10:34 AM IST
Share Market- शेयर मार्केट

घरेलू शेयर बाजारों में बीते दो सत्रों से जारी गिरावट का दौर थम गया और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 127.48 अंक की तेजी के साथ 61,465.29 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 37.85 अंक बढ़कर 18,306.85 अंक पर था।

सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, विप्रो, आईटीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,337.81 अंक पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 145.90 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,269 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,975.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement