facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नामनई जीडीपी सीरीज में बड़ा बदलाव, अब बदलेगी विकास दर की तस्वीर‘बजट के आंकड़ों से आगे बढ़ना जरूरी’, एक्सपर्ट्स ने बताया 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का असली फॉर्मूलाUS-India Trade Deal: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का पलटवार, भारत समझौते पर कायम रुखUPI साइन-अप में होगा बड़ा बदलाव: अब बिना SMS के संभव होगी डिवाइस बाइंडिंग की सुरक्षित प्रक्रियाUS Tariffs: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ट्रंप का पलटवार, 10% ग्लोबल टैरिफ का ऐलान
Live

Market Today LIVE: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 18600 के नीचे

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 9:52 AM IST
Share Market- शेयर मार्केट

Stock Market LIVE:  ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। 09:17 बजे के आसपास सेंसेक्स 188.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 62,780.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

SGX Nifty भी आज सुबह लाल निशान में खुला है। यह 30 अंकों कि गिरावट के साथ 18,680 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, कल अमेरिकी बाजार भी सपाट बंद हुए थे। इसके अलावा, आज डेट सीलिंग बिल पेश होने है और उससे पहले US FUTURES में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज HDFC Life के शेयर राडार पर होंगे, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Abrdn आज ब्लॉक डील के जरिए अपनी पूरी 1.66 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर हो सकता है।

बिजनेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 9:12 AM IST
09:50

टाटा मोटर्स बना टॉप गेनर

BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 11 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। Tata Motors करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स हैं। 
09:47

2 फीसदी गिरे SBI के शेयर

आज बाजार की बिकवाली में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर के शेयर है। सरकारी बैंक, SBI का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।
09:22

शेयर बाजार खुला

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह 09:17 बजे के आसपास सेंसेक्स 188.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 62,780.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 18,594.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।
09:16

Go First ने अब 4 जून तक उड़ानें कीं रद्द

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने अब अपनी उड़ानें चार जून तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच यह कदम उठाया गया है। गो फर्स्ट ने सबसे पहले तीन मई को अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं।
08:45

शेयर बाजार में नरमी के संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच SGX निफ्टी लाल निशान पर खुला। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को धीमी शुरुआत का संकेत के साथ यह 42 अंकों की गिरावट के साथ 18,687 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

आज इन शेयरों पर रखें नजर

Adani Ports, NMDC, HDFC Life, Apollo Hospitals, PTC Inds, Mahindra & Mahindra, Sun Pharmaceutical, Adani Ports & SEZ, Inox Wind, Patanjali Foods, Rajesh Exports, Torrent Pharma, V-Guard Industries

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement