facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 56,000 करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 3:43 PM IST
Share Market- शेयर मार्केट

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 56,006.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 58.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन गिर गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि़, आईटीसी और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 44,540.05 करोड़ रुपये बढ़ गया।

इस तरह की खबरें आई हैं कि विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली एचडीएफसी की इकाई से उल्लेखनीय रूप से पूंजी बाहर निकल सकती है। इन खबरों के बाद शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,547.61 करोड़ रुपये घटकर 9,07,505.07 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को ही हुआ। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,584.9 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,95,541.41 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 6,356.46 करोड़ रुपये घटकर 4,39,153.22 करोड़ रुपये रह गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 1,517.18 करोड़ रुपये घटकर 5,14,370.01 करोड़ रुपये रह गई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 14,279.06 के रुपये की बढ़ोतरी के साथ 16,51,687.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,949.09 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,632.77 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 6,583.1 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,47,532.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 5,433.69 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,82,184.61 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी की बाजार हैसियत 4,598.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,32,975.54 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 2,696.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,22,358.84 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement