facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

जेफरीज ने जोमैटो को किया डाउनग्रेड, शेयर 5 फीसदी तक टूटा

Advertisement

मॉर्गन स्टैनली ने जोमैटो पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस 355 रुपये बताई।

Last Updated- January 07, 2025 | 10:07 PM IST
Eternal Q1 results

फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर मंगलवार को 5 फीसदी तक टूटकर कारोबारी सत्र में 251.40 रुपये के निचले स्तर को छू गया। हालांकि अंत में यह 4.82 फीसदी की गिरावट के साथ 251.90 रुपये पर बंद हुआ।

इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 78,199.11 के स्तर पर बंद हुआ। जोमैटो का शेयर मंगलवार को गिरने वाले सेंसेक्स के शेयरों के अग्रणी रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो के शेयर में तब गिरावट आई जब जेफरीज ने इस शेयर को डाउनग्रेड कर होल्ड रेटिंग दे दी। ब्रोकरेज ने इसकी लक्षित कीमत भी 335 रुपये से घटाकर 275 रुपये कर दी और इसके लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा और छूट के दबाव का हवाला दिया।

हालांकि मॉर्गन स्टैनली ने जोमैटो पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी और लक्षित कीमत 355 रुपये बताई।

 

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement