facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

‘Death Cross’ के बाद ICICI बैंक और M&M में निवेश फायदेमंद या नुकसानदायक? चार्ट से जानें

Advertisement

'डेथ क्रॉस' तब बनता है जब किसी स्टॉक का 50-दिन का मूविंग एवरेज (50-DMA) उसके 200-दिन के मूविंग एवरेज (200-DMA) से नीचे चला जाता है।

Last Updated- March 20, 2025 | 3:41 PM IST
death cross stocks

हालांकि बाजार के मुख्य सूचकांक (Benchmark Indices) फिर से रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन निफ्टी-50 के दो बड़े स्टॉक्स – ICICI बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में आज एक तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण ‘डेथ क्रॉस’ पैटर्न बनता दिखा है।

‘डेथ क्रॉस’ तब बनता है जब किसी स्टॉक का 50-दिन का मूविंग एवरेज (50-DMA) उसके 200-दिन के मूविंग एवरेज (200-DMA) से नीचे चला जाता है। इसे शेयर के लिए नकारात्मक (Bearish) संकेत माना जाता है, क्योंकि इससे शेयर में गिरावट की आशंका बढ़ती है। हालांकि, केवल ‘डेथ क्रॉस’ देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि शेयर आगे किस दिशा में जाएगा। कई बार यह पैटर्न गलत भी साबित हुआ है और शेयर में तेजी भी देखने को मिली है।

पिछले रिकॉर्ड क्या कहते हैं?

दिलचस्प बात यह है कि ICICI बैंक और M&M दोनों स्टॉक्स में यह ‘डेथ क्रॉस’ पिछले 5 साल में चौथी बार बना है। लेकिन, पिछले 3 बार दोनों कंपनियों ने इस नकारात्मक संकेत को गलत साबित किया और शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया।

ICICI बैंक:

मार्च 2023 में डेथ क्रॉस बना था, जो मई 2023 में ‘गोल्डन क्रॉस’ में बदल गया और शेयर ने तेजी दिखाई। अप्रैल 2022 से अगस्त 2022 और अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 के बीच भी डेथ क्रॉस बना था, लेकिन शेयर ने 11.4%, 14.1% और 44.9% तक की बढ़त दिखाई थी।

M&M:

अप्रैल 2023 में डेथ क्रॉस बना, लेकिन जून 2023 में शेयर ने इसे नकार दिया। मार्च 2022 से मई 2022 और अगस्त 2021 से नवंबर 2021 में भी ऐसा ही हुआ था, और औसतन 16% तक रिटर्न मिला था। हालांकि, नवंबर 2018 में जब M&M में डेथ क्रॉस बना था, तब शेयर ₹708 से गिरकर ₹234 तक आ गया था। इसके बाद जुलाई 2020 में गोल्डन क्रॉस बना और शेयर ₹568 के आसपास पहुंचा।

निफ्टी 50 में भी डेथ क्रॉस

निफ्टी 50 में 17 जनवरी 2025 को डेथ क्रॉस बना था, जब इंडेक्स 23,200 के स्तर पर था। इसके बाद निफ्टी में 5.3% तक गिरावट आई थी और वह 21,965 तक चला गया। हालांकि, अब निफ्टी ने काफी हद तक रिकवरी कर ली है और 23,000 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

ICICI बैंक का टेक्निकल आउटलुक

वर्तमान भाव: ₹1,315
अपसाइड की संभावना: ₹1,525 तक (लगभग 16% तेजी की संभावना)
नीचे जाने का रिस्क: ₹1,175 तक (करीब 10.7% गिरावट का खतरा)
सपोर्ट लेवल: ₹1,300, ₹1,280, ₹1,267
रेजिस्टेंस लेवल: ₹1,342, ₹1,405, ₹1,478

अगर शेयर ₹1,300 के ऊपर टिकता है, तो इसमें तेजी बनी रह सकती है। ₹1,405 के पार जाने पर ₹1,478 और फिर ₹1,525 तक जाने की संभावना बन सकती है। लेकिन ₹1,267 से नीचे टिके तो गिरावट का खतरा रहेगा। CLICK HERE FOR THE CHART

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का टेक्निकल आउटलुक

वर्तमान भाव: ₹2,828
अपसाइड की संभावना: ₹3,380 तक (लगभग 19.5% तेजी)
नीचे जाने का रिस्क: ₹2,000 तक (करीब 29.3% गिरावट का खतरा)
सपोर्ट लेवल: ₹2,715, ₹2,570, ₹2,335, ₹2,150
रेजिस्टेंस लेवल: ₹2,875, ₹2,925

M&M का शेयर फिलहाल अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे है, जिससे इसमें निगेटिव ट्रेंड दिख रहा है। अगर यह ₹2,925 के ऊपर बंद होता है, तो तेजी आ सकती है और ₹3,380 तक जा सकता है। नीचे की तरफ ₹2,715 और ₹2,570 अहम सपोर्ट हैं। इनके टूटने पर ₹2,000 तक गिरने का खतरा बना रहेगा। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement