facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

Upcoming IPO: Baazar Style Retail का 835 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

Advertisement

Baazar Style Retail IPO: प्रस्तावित आईपीओ 148 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 687 करोड़ रुपये मूल्य के 1.76 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

Last Updated- August 26, 2024 | 1:26 PM IST
IPO Calendar
Representative image

रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड ने 835 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा।

प्रस्तावित आईपीओ 148 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 687 करोड़ रुपये मूल्य के 1.76 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। नए निर्गम से प्राप्त 146 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में, कोलकाता स्थित कंपनी ने आईपीओ पूर्व निर्गम में वोल्राडो वेंचर्स पार्टनर्स फंड II से 37 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके बाद आईपीओ का आकार घटा दिया गया था।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement