facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरत

Smartworks Coworking IPO अप्लाई करने के लिए खुला, GMP उछला; सब्सक्राइब करें या नहीं?

Advertisement

Smartworks Coworking IPO को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग करने लगे हैं।

Last Updated- July 10, 2025 | 12:51 PM IST
Top Performing IPO in 2025

Smartworks Coworking IPO: स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसिस लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए आज यानी गुरुवार (10 जुलाई) को खुल गया। यह पब्लिक ऑफर 14 जुलाई 2025 तक अप्लाई करने के लिए खुला रहेगा। इसका मतलब है कि यह ऑफर इस सप्ताह गुरुवार से लेकर अगले सप्ताह सोमवार तक खुलेगा। पब्लिक इश्यू के लिए बोली आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 387 से 407 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए कुल 582.56 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 137.56 करोड़ रुपये ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के लिए आरक्षित हैं। बाकी 445 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसिस आईपीओ को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग करने लगे हैं। मार्केट के जानकारों के अनुसार, गुरुवार स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसिस के शेयर ग्रे मार्केट में 29 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं।

Smartworks Coworking IPO subscription status

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसिस आईपीओ अप्लाई करने पहले दिन दोपहर 12:18 बजे तक 19 प्रतिशत सब्सरक्राइब हो चुका है। रिटेल सेगमेंट को 0.25 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की केटेगरी को 29 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: TCS Q1 Results Preview: आज आएंगे आईटी कंपनी के नतीजे, शेयर में हलचल; जानें क्या हैं बाजार की उम्मीदें

Smartworks Coworking IPO: सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

आनंद राठी रिसर्च के एनालिस्ट्स के अनुसार, स्मार्टवर्क्स एक लागत-कुशल और स्केलेबल मॉडल चलाता है। इसकी फिट-आउट और ऑपरेटिंग लागत उद्योग के मानकों से काफी कम है। कंपनी अस्सेट-लाइट रणनीति की ओर भी बढ़ रही है। इसमें वेरिएबल रेंटल और मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। इससे पूंजी की कार्यक्षमता बेहतर होती है। वैल्यू-ऐडेड सेवाएं और फिट-आउट-एज़-ए-सर्विस जैसे अतिरिक्त राजस्व स्रोत भी इसके कारोबार को मजबूत करते हैं।

आनंद राठी के अनुसार, अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का P/S रेशियो 3.3 गुना है। EV/EBITDA 9.7 गुना है। इश्यू के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹4,644.8 करोड़ होगा। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह आईपीओ पूरी तरह से सही कीमत पर है। इसलिए वे इस IPO को “सब्सक्राइब – लॉन्ग टर्म” रेटिंग देते हैं।

Bajaj Broking

बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, स्मार्टवर्क्स ऑफिस एक्सपीरियंस और मैनेज्ड कैंपस प्लेटफॉर्म का एक प्रमुख सप्लायर बनकर उभरा है। कंपनी ने लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ MNC ग्राहकों पर खास ध्यान दिया है। इससे अच्छे नतीजे मिले हैं। कंपनी की टॉप लाइन में बढ़ोतरी हुई है और नकद EBITDA ग्रॉस स्तर पर मजबूत है।

हालांकि, नए अकाउंटिंग मानकों के कारण नेट स्तर पर कंपनी को नुकसान हुआ है। कंपनी के पास कई सेंटरों में लंबे समय के फिक्स्ड-कॉस्ट लीज़ एग्रीमेंट्स की वजह से उच्च लीज़ देयता है। इसके कारण कंपनी को “राइट-ऑफ-यूज़” (ROU) एसेट अकाउंटिंग के तहत ज्यादा ब्याज खर्च और डेप्रिशिएशन चार्ज देना पड़ता है। इस इश्यू की प्राइसिंग मार्च 31, 2025 तक के NAV ₹10.55 के आधार पर P/BV 38.58 है। वहीं, IPO के बाद के NAV ₹48.45 प्रति शेयर (ऊपरी कैप पर) के आधार पर P/BV 8.40 है।

Smartworks Coworking IPO Details

Smartworks Coworking IPO तिथि
IPO खुलने की तिथि गुरुवार, 10 जुलाई 2025
IPO बंद होने की तिथि सोमवार, 14 जुलाई 2025
अनुमानित आवंटन तिथि मंगलवार, 15 जुलाई 2025
रिफंड शुरू करने की तिथि बुधवार, 16 जुलाई 2025
शेयर डिमैट खाते में क्रेडिट होने की तिथि बुधवार, 16 जुलाई 2025
अनुमानित लिस्टिंग तिथि गुरुवार, 17 जुलाई 2025
UPI मेंडेट कन्फर्मेशन की अंतिम समयसीमा 14 जुलाई 2025, शाम 5 बजे

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement