facebookmetapixel
Advertisement
सोना खरीदने पर PM मोदी की बड़ी अपील, कहा- जरूरत न हो तो गोल्ड खरीदने से बचेंNPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगरमुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोक

Novelis ने आईपीओ के लिए जमा कराया रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट, जानें कब तक आएगा इश्यू

Advertisement

Novelis IPO: फरवरी में नोवेलिस ने अमेरिकी बाजार में आईपीओ लाने की योजना घोषित की थी, जिसमें उसकी एकमात्र शेयरधारक हिंडाल्को शेयरों की पेशकश करेगी।

Last Updated- May 14, 2024 | 9:56 PM IST

Novelis IPO: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सहायक कंपनी नोवेलिस (Novelis) ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के पास फॉर्म एफ-1 में रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट जमा कराया है। कंपनी ने कहा कि उसका इरादा अपने सामान्य शेयरों को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में टिकर सिंबल एनवीएल के तहत सूचीबद्ध कराने का है।

कंपनी ने कहा कि सामान्य शेयरों की पेशकश नोवेलिस की एकमात्र शेयरधारक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज करेगी। नोवेलिस को अपने एकमात्र शेयरधारक की तरफ से होने वाली सामान्य शेयरों की बिक्री से कोई रकम नहीं मिलेगी। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अपने बयान में नोवेलिस ने कहा, कितने शेयरों की पेशकश की जाएगी और इसका कीमत दायरा क्या होगा, अभी तय नहीं हुआ है। जब एसईसी अपनी समीक्षा प्रक्रिया पूरी कर लेगा तब नोवेलिस अपनी सार्वजनिक पेशकश पूरी होने की उम्मीद कर रही है, जो बाजार व अन्य स्थितियों पर निर्भर करेगा।

बयान में कहा गया है कि इसका कोई आश्वासन नहीं हो सकता कि कब यह पेशकश पूरी होगी या इस पेशकश का वास्तविक आकार कितना बड़ा होगा। हालांकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अमेरिका में आईपीओ जून तक पूरा करना चाह रही है।

कंपनी ने कहा कि मॉर्गन स्टैनली, बोफा सिक्योरिटीज और सिटीग्रुप इस आईपीओ के लिए लीड बुक रनिंग मैनेजर के तौर पर काम करेंगे जबकि वेल्स फारगो सिक्योरिटीज, डॉयचे बैंक सिक्योरिटीज और बीएमओ कैपिटल मार्केट्स अतिरिक्त बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे।

बीएनपी पारिबा, अकेडमी सिक्योरिटीज, क्रेडिट एग्रीकोल सीआईबी, पीएनसी कैपिटल मार्केट्स एलएलसी और एसएमबीसी निक्को इस पेशकश के लिए सहायक मैनेजर के तौर पर काम करेंगे।

फरवरी में नोवेलिस ने अमेरिकी बाजार में आईपीओ लाने की योजना घोषित की थी, जिसमें उसकी एकमात्र शेयरधारक हिंडाल्को शेयरों की पेशकश करेगी। एल्युमीनियम रोलिंग व रीसाइक्लिंग में नोवेलिस दुनिया की अग्रणी कंपनी है और अभी वह बे मिनेट प्रोजेक्ट पर 4.1 अरब डॉलर का पूंजीगत खर्च कर रही है, जिसमें पहले चरण के तहत 600 टन एल्युमीनियम की क्षमता जोड़ी जाएगी।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement