facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Denta Water IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, आपको शेयर मिले या नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस

डेंटा वाटर आईपीओ के शेयर बुधवार (29 जनवरी) को लिस्ट होंगे। यदि मौजूदा ग्रे मार्केट ट्रेंड जारी रहता है, तो लक्ष्मी डेंटल के शेयर लगभग 414 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

Last Updated- January 27, 2025 | 9:03 AM IST
Top Performing IPO in 2025

Denta Water IPO Allotment: डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड (Denta Water and Infra Solutions Limited) के आईपीओ अलॉटमेंट को सोमवार (27 जनवरी) को फाइनल रूप दे दिया गया। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए है, वे रजिस्ट्रार या बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इश्यू अप्लाई करने के लिए बुधवार (22 जनवरी) को खुला था और शुक्रवार (24 जनवरी) को सब्सक्राइब करने के लिए बंद हो गया।

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 279 से 294 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। यह आईपीओ 75,00,000 इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। पब्लिक इश्यू 29 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होगा। डेंटा वाटर का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी (GMP) सोमवार (27 जनवरी) को 120 रुपये चल रहा है।

यहां चेक करें डेंटा वाटर आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

डेंटा वाटर आईपीओ (Denta Water IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://www.integratedregistry.in/RegistrarsToSTA.aspx?OD=1 पर चेक कर सकते हैं।

BSE पर Denta Water IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Denta Water IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Denta Water IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Denta Water IPO Subscription Status

डेंटा वाटर आईपीओ को इन्वेस्टर्स से तगड़ा रिस्पांस मिला है। इश्यू को अप्लाई करने के अंतिम दिन तक 221.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। NSE के आंकड़ों के अनुसार 52,50,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,16,38,18,100 शेयरों के लिए बोलियां मिली। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के हिस्से ने सबसे ज्यादा 507.27 गुना अप्लाई किया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIB) की श्रेणी को 236.94 गुना बुक किया गया। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स (RIIs) के कोटा को 90.56 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Denta Water IPO Subscription GMP

डेंटा वाटर आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम अच्छे लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। डेंटा वाटर आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी सोमवार (27 जनवरी) को 120 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। यह संकेत देता है कि डेंटा वाटर आईपीओ के शेयर 414 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं, जो इश्यू प्राइस के अपर एंड 294 रुपये की तुलना में 40.82% ज्यादा है।

Denta Water IPO Listing Date

डेंटा वाटर आईपीओ के शेयर बुधवार (29 जनवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। यदि मौजूदा ग्रे मार्केट ट्रेंड जारी रहता है, तो लक्ष्मी डेंटल के शेयर लगभग 414 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं, जिससे निवेशकों 40 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिलेगा।

First Published - January 27, 2025 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट