facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

Brigade Hotel Ventures ने आईपीओ से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दस्तावेज दाखिल किए

Advertisement

Brigade Hotel Ventures आईपीओ पूर्व नियोजन के जरिए 180 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। अगर नियोजन किया जाता है, तो निर्गम का आकार कम हो जाएगा।

Last Updated- October 31, 2024 | 3:13 PM IST
IPO
Brigade Hotel Ventures

दक्षिण भारत में होटलों की मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी में आरंभिक दस्तावेज जमा कराए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों के नए निर्गम पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।

इस निर्गम से प्राप्त 481 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज भुगतान में किया जाएगा, 412 करोड़ रुपये कंपनी को तथा 69 करोड़ रुपये इसकी प्रमुख अनुषंगी कंपनी एसआरपी प्रोसपेरिटा होटल वेंचर्स लिमिटेड को आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा, 107.52 करोड़ रुपये का उपयोग प्रवर्तक बीईएल से भूमि का अविभाजित हिस्सा खरीदने के लिए किया जाएगा, और शेष धनराशि का उपयोग अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

कंपनी आईपीओ पूर्व नियोजन के जरिए 180 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। अगर नियोजन किया जाता है, तो निर्गम का आकार कम हो जाएगा।

Advertisement
First Published - October 31, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement