facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

ब्लूस्टोन ज्वैलरी का आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा, ₹1,540.65 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल ने बुधवार को आईपीओ के लिए 492 रुपये से 517 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

Last Updated- August 06, 2025 | 9:52 PM IST
Aye Finance IPO

अपने प्रमुख ब्रांड ‘ब्लूस्टोन’ के तहत आधुनिक आभूषण पेश करने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल ने बुधवार को आईपीओ के लिए 492 रुपये से 517 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। एक बयान के अनुसार कंपनी का आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक बिक्री के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ में 820 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 720.65 करोड़ रुपये मूल्य के 1,39,39,063 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर लेनदेन का कुल आकार 1,540.65 करोड़ रुपये के आसपास है।

ओएफएस के माध्यम से शेयर बेचने वालों में कलारी कैपिटल पार्टनर्स-2, एलएलसी, सामा कैपिटल-2, सुनील कांत मुंजाल (और हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स के अन्य भागीदार) और अन्य शामिल हैं।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग इसकी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। बेंगलूरु स्थित इस कंपनी ने वर्ष 2011 में अपना ‘ब्लूस्टोन’ ब्रांड पेश किया था और तब से यह देश में आभूषण खुदरा विक्रेताओं के बीच एक अग्रणी नाम है। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 9:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement