facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

INR vs USD: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 80.92 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 11:39 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ, दो महीने में पहली बार 80 के स्तर पर आया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों के लाभ में जाने से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80.92 पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 81.17 था। शुरुआती सौदों में यह 81.02 से 80.88 के दायरे में कारोबार कर रहा था। रुपया सोमवार सुबह 80.98 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.65 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 फीसदी गिरकर 87.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement