facebookmetapixel
Advertisement
Tata Capital ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, ₹318 करोड़ में Yogloans की 88.6% हिस्सेदारी खरीदेगीSEBI ने अपने ही कर्मचारियों पर बढ़ाई सख्ती, बदला सर्विस नियम और निवेश पर लगाया कठोर पाबंदIPO मार्केट में हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई, SEBI के साथ मर्चेंट बैंकरों की संख्या पहुंची 240 के पारशेयर बाजार में छोटे शेयरों का धमाका, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचेबिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी रीसेट हो जाएगा इनकम टैक्स पोर्टल का पासवर्ड, CBDT ने बताए ये आसान तरीकेStock Market: कच्चे तेल की महंगाई के बीच IT शेयर बने बाजार के हीरोJio IPO से पहले बड़ा बदलाव! किरण थॉमस की जगह पंकज पवार बने CEO, जानिए क्या है पूरा मामलामहाराष्ट्र के शहराें की बदलेगी सूरत, सरकार ने की ₹90,000 करोड़ अर्बन चैलेंज फंड की घोषणा‘होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका, गुजरने के लिए अमीर देशों से वसूलेगा मोटी रकम’, ट्रंप ने किया ऐलानमॉनसून की रफ्तार से सुधरी बोआई, खरीफ रकबा 21% से घटकर 16% पर आया

INR vs USD : रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 6:48 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल कीमतों में आई तेजी ने निवेशकों की धारणा को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.77 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 फीसदी बढ़कर 103.78 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 फीसदी घटकर 85.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 250.86 अंक की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,458.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement