facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

5 साल में 3000% रिटर्न देने वाला इंफ्रा स्टॉक होगा 10 टुकड़ों में स्प्लिट, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

13 फरवरी को RDB Infrastructure का शेयर 1% चढ़कर ₹570 तक पहुंच गया। इसकी वजह, कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे रहे।

Last Updated- February 13, 2025 | 6:32 PM IST
Stock Split

अगर आप शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश में हैं, तो RDB Infrastructure and Power का नाम जरूर सुनने को मिलेगा। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में 3,000% की धुआंधार तेजी दिखाई है, और अब एक और बड़ी खबर आई है – कंपनी ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर दिया है।

शेयर में आई तेजी, तगड़ा मुनाफा कमाया

13 फरवरी को RDB Infrastructure का शेयर 1% चढ़कर ₹570 तक पहुंच गया। इसकी वजह, कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे रहे।

कंपनी का मुनाफा (Net Profit) 88% बढ़कर ₹1.73 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹0.92 करोड़ था।

बिक्री (Revenue) में जबरदस्त उछाल आया और यह 251% बढ़कर ₹24.18 करोड़ हो गई। पिछले साल यही आंकड़ा सिर्फ ₹6.88 करोड़ था।

पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 285% रिटर्न दिया है और 5 साल में 3,000% तक उछला है! यानी, जिसने इसमें पैसा लगाया, उसकी बल्ले-बल्ले हो गई।

1:10 स्टॉक स्प्लिट – अब छोटे निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका

कंपनी ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए यह शेयर खरीदना और आसान हो जाएगा। आसान शब्दों में कहे तो अगर आपके पास 1 शेयर है, तो अब वो 10 शेयरों में बदल जाएगा, और हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹1 हो जाएगी। इससे स्टॉक ज्यादा लिक्विड (आसानी से खरीदा-बेचा जाने वाला) बनेगा और ज्यादा निवेशक इसमें दिलचस्पी लेंगे।

28 फरवरी को ध्यान में रखें – स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

अगर आप इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 28 फरवरी 2025 से पहले कंपनी के शेयर खरीद लें। स्टॉक स्प्लिट के बाद, कंपनी की कुल शेयर पूंजी ₹27 करोड़ होगी, जो 27 करोड़ नए शेयरों में बंटी होगी। कंपनी ने कहा है कि यह प्रक्रिया 2-3 महीनों में पूरी हो जाएगी।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement