facebookmetapixel
Advertisement
तेल के झटके से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 715 अंक टूटा; Nifty 24,000 के नीचेमध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओEditorial: निवेश आकर्षित करने की दौड़ में राज्यों के सामने सुधार की बड़ी चुनौतीसागौन बना किसानों की कमाई का नया सहारा, दौलत बढ़ाने वाली फसल पर बढ़ा भरोसागरीबों के लिए औपचारिक डिजिटल बचत योजना: NPCI और RBI इनोवेशन हब की अगली बड़ी पहलक्या Balanced Hybrid Funds बन सकते हैं निवेश का नया पसंदीदा विकल्प?DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमान

INR vs USD: रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 4:53 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से रुपये में यह गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.45 पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे गिरकर 81.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के उच्च स्तर 81.27 प्रति डॉलर को छुआ था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 102.14 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 84.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सुस्त घरेलू शेयर बाजार और कमजोर एशियाई मुद्राओं के बीच बुधवार की तेजी के बाद यह एक खामोशी वाला दिन था।

हालांकि, स्टार्टअप कंपनियों को संस्थागत निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे रुपये को समर्थन मिल रहा है।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 319.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement