facebookmetapixel
Advertisement
रेरा के 10 साल बाद भी घर खरीदार बेहाल, 27.6 लाख परिवारों के ₹12.44 लाख करोड़ अटकेHDFC AMC पर जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल बुलिश, शेयर में 31% तेजी की उम्मीद; जानिए ग्रोथ के बड़े ट्रिगरटॉप-5 मिड कैप फंड्स ने दिया 19 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न, 5 साल में AUM 266 फीसदी बढ़ा10%, 20% या और अधिक? इंश्योरेंस क्लेम करते वक्त कितना देना पड़ता है ‘को-पेमेंट’, एक्सपर्ट से समझें पूरा मसलाबढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तें

बीमा कंपनी ICICI Lombard देने जा रही डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी फिक्स – जानें डिटेल्स

Advertisement

ICICI बैंक समर्थित कंपनी ने Q2 FY2026 के नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, जानें डिविडेंड यील्ड, रिकॉर्ड डेट और शेयर प्राइस का हाल

Last Updated- September 25, 2025 | 3:11 PM IST
ICICI Lombard share

ICICI बैंक की बीमा कंपनी ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने अपनी दूसरी तिमाही (Q2 FY2026) के नतीजों की तारीख और अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) पर फैसला करने का ऐलान किया है। कंपनी ने 23 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी बोर्ड मीटिंग 14 अक्टूबर (मंगलवार) को होगी। इस मीटिंग में सितंबर 2025 तिमाही और हाफ-ईयर के वित्तीय नतीजे घोषित किए जाएंगे और साथ ही अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जा सकता है।

ICICI Lombard: डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

24 सितंबर को कंपनी ने एक अलग फाइलिंग में बताया कि अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) तय की गई है। यानी, अगर डिविडेंड घोषित होता है, तो 23 अक्टूबर तक कंपनी के शेयरधारकों के पास शेयर होना जरूरी है। आईसीआईसीआई बैंक कंपनी का प्रमोटर है और इसमें उसकी 51.5% हिस्सेदारी है। बुधवार (25 सितंबर) को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर बीएसई पर गिरावट के साथ ₹1,878.45 पर बंद हुआ।

ICICI Lombard की डिविडेंड यील्ड और हिस्ट्री

कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.66% है। जून 2025 में कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹7 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। साल 2024 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था – अक्टूबर में ₹5.50 और जून में ₹6 प्रति शेयर। वहीं 2023 और 2022 में भी कंपनी ने दो-दो बार डिविडेंड दिया था, कुल मिलाकर क्रमशः ₹10.50 और ₹9.50 प्रति शेयर। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस बीएसई-100 इंडेक्स का हिस्सा है। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, पिछले एक साल में यह शेयर 15% टूटा है, लेकिन दो साल की अवधि में इसमें 39% की तेजी आई है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement