facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

नवंबर सीरीज में भी बेहतरी की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:45 PM IST

अक्टूबर डेरिवेटिव सीरीज के दौरान बेंचमार्क निफ्टी 5.5 फीसदी चढ़ा। विश्लेषक नवंबर सीरीज के दौरान भी बाजार के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत सकारात्मक रही है। आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के उपाध्यक्ष श्रीराम वेलायुधन ने कहा, नवंबर सीरीज की बात करें तो तेजी रहेगी और लंबे समय तक एकीकरण के बाद बढ़ोतरी की ज्यादा संभावना है। हम गिरावट में खरीदारी करेंगे।
इंडेक्स के लिए अहम स्तर होंगे 17,900/18,100 और 17,500/17,300। इंडेक्स 18,100 से ऊपर निकला तो यह पिछली ऊंचाई पर पहुंच सकता है। डॉलर इंडेक्स में पलटाव और 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से संकेत मिल रहा है कि आगामी महीनों में अहम केंद्रीय बैंक संभवत: ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी करेंगे। निफ्टी का आखिरी बंद स्तर  17,787 रहा।

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement