facebookmetapixel
Advertisement
SBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीद

Go Digit जनरल इंश्योरेंस के IPO का कीमत दायरा तय

Advertisement

Go Digit का आईपीओ 15 मई को खुलेगा, कीमत 258-272 रुपये प्रति शेयर

Last Updated- May 10, 2024 | 10:50 PM IST
IPO

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 15 मई को खुलकर 17 मई, 2024 को बंद होगा और उसने 10 रुपये वाले शेयरों के लिए कीमत दायरा 258 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की योजना आईपीओ से करीब 2,615 करोड़ रुपये जुटाने की है।

आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि प्रवर्तक व अन्य शेयरधारक 5.47 करोड़ शेयर बेचेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत 14 मई को होगी।

आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना पूंजी आधार सुधारने और सॉल्वेंसी का स्तर बनाए रखने में करेगी। बीमा नियामक आईआरडीएआई ने बीमा कंपनियों के लिए 150 फीसदी सॉल्वेंसी रेश्यो अनिवार्य कर रखा है।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के संस्थापक और चेयरमैन कमलेश गोयल ने कहा कि कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो अभी 160 फीसदी है और रकम जुटाने के बाद यह अनुपात 200 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा।

वित्त वर्ष 24 के 9 महीने में कंपनी का शुद्ध लाभ 129 करोड़ रुपये पर पहुंच गया,जो पिछले साल की इसी अवधि में 10 करोड़ रुपये रहा था। 31 दिसंबर, 2023 को कंपनी का सकल रिटन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) सालाना आधार पर 26.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6,680 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 5,288 करोड़ रुपये था।

 

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement