facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

GDP, PMI, ऑटो बिक्री के आंकड़े और वैश्विक रुझान तय करेंगे अगले सप्ताह बाजार की चाल

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 6:05 PM IST
Share Market

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रौनक देखने को मिली। सेंसेक्स 600 से अधिक अंकों की तेजी के साथ फिर से 62 हजारी हो गया। क्या शेयर बाजार आने वाले सप्ताह में इस तेजी को बरकरार रख पाएगा। आने वाले सप्ताह में एक नए महीने की शुरुआत होगी, जिसमें निवेशकों की नजर GDP और PMI डेटा, ऑटो बिक्री, धातु कंपनियों के उत्पादन डेटा, और वैश्विक रुझान से विशेष रूप से अमेरिकी बाजारों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी। 26 मई को समाप्त हुए सप्ताह में, बाजार ने लगभग 1 फीसदी की बढ़त हासिल की। निफ्टी 50 ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दिया।

शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 629.07 अंक यानी 1.02 फीसदी मजबूत होकर 62,501.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,529.83 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,911.61 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 178.20 अंक यानी 0.97 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,499.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,508.55 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,333.15 तक आया।

हालांकि, 22 मई से 26 मई के कारोबारी सप्ताह तक सेंसेक्स 588.13 अंक यानी 0.95 फीसदी उछला, इसके विपरीत निफ्टी 248.75 अंक यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ आगे निकल गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) दोनों पूरे सप्ताह लीवाल रहे। FII ने 3,230.49 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे, जबकि DII ने 3,482.21 करोड़ रुपये के फ्लो के साथ विदेशी निवेशकों को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement