facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

6 महीने में 32% गिरा, अब उड़ान की बारी! इस Realty Stock में है 64% अपसाइड की ताकत, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

Advertisement

334 रुपये के भाव पर शेयर, 549 रुपये का टारगेट, 64% की बढ़त की उम्मीद

Last Updated- April 29, 2025 | 6:56 PM IST
Real Estate

ICICI सिक्योरिटीज ने महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (MLIFE) पर भरोसा जताया है और इसके शेयर का टारगेट घटाकर 549 रुपये किया है (पहले 575 रुपये था), लेकिन अभी के भाव 334 रुपये से 64% बढ़ने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 (FY25) में शानदार बिक्री की है और आने वाले दो सालों में 20% सालाना ग्रोथ के रास्ते पर है।

FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 1,060 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, और पूरे साल की कुल बिक्री 2,800 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 20% ज्यादा है। इसके पीछे 2.3 मिलियन वर्गफुट के नए प्रोजेक्ट लॉन्च रहे। FY26 में कंपनी को 3,600 करोड़ और FY27 में 4,100 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है।

मुंबई में नए बड़े प्रोजेक्ट्स, भविष्य की बुनियाद मजबूत

कंपनी ने FY25 में लगभग 18,100 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स जोड़े हैं। इनमें मुंबई के भांडुप इलाके में 37 एकड़ का एक बड़ा प्रोजेक्ट शामिल है, जिसकी कुल वैल्यू 12,400 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अंधेरी में भी एक 950 करोड़ रुपये का रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट लिया गया है।

इस तरह अब कंपनी के पास कुल 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन है, जिसमें भांडुप के अलावा ठाणे, मुंबई मेट्रो रीजन (MMR) जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।

ALSO READ: ITR Filing: AIS और Form16 की डिटेल अलग-अलग तो नहीं? एक छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, जानें कैसे बचें

साल 2030 तक हर साल 10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य

महिंद्रा लाइफस्पेस ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है – साल 2030 तक हर साल 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री। इस लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी को FY25 से FY28 के बीच 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोजेक्ट वैल्यू चाहिए। अब तक कंपनी 39,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स जोड़ चुकी है, जो इस दिशा में बड़ी कामयाबी है।

इस ग्रोथ को बनाए रखने के लिए फंडिंग अहम होगी। कंपनी FY26 में 1,500 करोड़ रुपये तक का राइट्स इश्यू ला सकती है, जिससे नए प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे जुटाए जाएंगे।

शेयर में 6 महीने में 32% की गिरावट, अब वापसी की उम्मीद

पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में 32% की गिरावट आई है, जो ICICI के अनुसार, धीमी बिजनेस डेवलेपमेंट की वजह से हुआ। लेकिन अब नए प्रोजेक्ट्स की रफ्तार, मजबूत पाइपलाइन और FY25 का प्रदर्शन देखते हुए ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी फिर से तेजी पकड़ सकती है।

जोखिम क्या हैं?

ICICI सिक्योरिटीज ने कुछ जोखिम भी बताए हैं – जैसे निर्माण लागत का बढ़ना या रिहायशी मांग में गिरावट। लेकिन फिलहाल कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड और आने वाले प्रोजेक्ट्स की तैयारी को देखते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 6:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement