Categories: बाजार

पी नोट्स पर पाबंदी हटना मुश्किल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 4:40 PM IST

भारतीय प्रतिभूत एवं विनिमय बोर्ड ( सेबी) की 13 अगस्त को होने वाली बैठक में सहभागिता नोट्स (पीएन नोट्स) पर लगाए प्रतिबंधों पर समीक्षा की जाएगी।


लेकिन सेबी के रुख को देखकर नहीं लगता है कि सेबी पीएन नोट्स पर लगी पाबंदी पर कोई ढील देगा। सेबी ने पीएन नोट्स के जरिए देश के शेयर बाजार में भारी मात्रा में काली पूंजी के निवेश को लेकर पीएन नोट्स पर प्रतिबंध लगाया था।

पीएन पर प्रतिबंधों की समीक्षा लगभग साढ़े नौ महीने बाद होगी। प्रतिबंध सेबी ने पिछले साल लगाए थे। पिछले अक्तूबर में सेबी ने एफआईआई और उनके उप एजेंटों को ताजा पीएन जारी करने से मना कर दिया था।

First Published : August 11, 2008 | 10:12 PM IST