facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावBS Manthan में बोले चौहान: NDA सरकार में किसानों की आय में बड़ी बढ़ोतरी, हर समस्याओं का समाधान तुरंतBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा भारत का 2047 विजनसैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूला

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 216 अंक टूटा, Nifty 18,800 के नीचे

Advertisement

बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, TCS और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- June 19, 2023 | 4:14 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 216 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंको की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,755.45 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 216.28 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 63,168.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,574.69 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,047.83 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 70.55 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,755.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,881.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,719.15 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, TCS और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.24 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, NTPC, HUL और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.72 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement