facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

Closing Bell: शेयर बाजार में रौनक; Sensex, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Advertisement

63 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 19,000 के रिकॉर्ड स्तर के नीचे

Last Updated- June 28, 2023 | 4:08 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 155 अंक चढ़कर 18,972.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। अमेरिका तथा यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली बढ़ने से भी बाजार को समर्थन मिला।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 499.39 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 63,915.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,050.44 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,554.82 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 154.70 अंक यानी 0.82 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,972.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,011.25 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,861.35 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाइटन, NTPC और लार्सन एंड टूब्रो सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.38 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.93 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement