facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

Closing Bell: शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार! Sensex 268 और Nifty 97 अंक चढ़ा, SBI 4% उछला

Advertisement

Share Market Today: Nifty-50 भी 0.45 प्रतिशत या 96.80 अंक चढ़कर 21,840.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 150 अंक तक लुढ़क गया था।

Last Updated- February 14, 2024 | 7:06 PM IST
Stock market today

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट से उबरते हुए लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में हरे निशान में बंद हुए। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले एसबीआई (SBI), रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट लेकर 71,035.25 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 70,809.84 के नीचले लेवल तक भी चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत या 277.98 अंक की बढ़त लेकर 71,833.17 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.45 प्रतिशत या 96.80 अंक चढ़कर 21,840.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 150 अंक तक लुढ़क गया था।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। यह 4.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, एनटीपीसी, पवार ग्रिड, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा पावर और कोटक बैंक समेत 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, अमेरिकी के खराब मुद्रास्फीति आंकड़ों के कारण आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, TCS, HCL Tech के शेयर गिरकर बंद हुए।

बाजार में तेजी की वजह ?

अमेरिका के निराशाजनक मुद्रास्फीति आंकड़ों के बावजूद इंडेक्स में बड़ी तव्वजों रखने वाले एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में उछाल की वजह से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

SBI के क्यों चढ़ रहे शेयर?

पिछले कई दिनों से SBI के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। बैंक के शेयर हाल ही में 9 फरवरी को भी इंट्रा डे के दौरान 1 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑल टाइम हाई पर दर्ज हुए थे।

SBI के मार्केट कैप में भी इस साल शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 7 फरवरी के ही दिन PSU सेक्टर में मार्केट कैप के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। शेयरों में दमदार उछाल के साथ BSE पर SBI का MCap उस दिन 6 लाख करोड़ के लेवल को पार कर 6,02,857.54 करोड़ पर पहुंच गया था।

जनवरी में थोक महंगाई घटी

देश में महंगाई में लगातार कमी आ रही है और जनवरी में थोक मुद्रास्फीति घटकर 0.27 प्रतिशत पर आ गई। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी की वजह से इसमें बीते महीने कमी आई है। दिसंबर 2023 के दौरान देश में थोक मुद्रास्फीति या महंगाई 0.73 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement