facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Closing Bell: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 347 अंक टूटा, Nifty 18,600 के नीचे

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 4:10 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार तेजी से फिसलकर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 347 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 99 अंकों की गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,534.40 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.89 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 62,622.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,876.77 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,401.02 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 99.45 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,534.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,603.90 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,483.85 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4.78 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, SBI, रिलायंस, HDFC और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.44 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement