facebookmetapixel
Advertisement
AI के हर सवाल से कमाई कर रही हैं ये भारतीय कंपनियां, निवेशक कर रहे जमकर खरीदारीमहंगाई पर RBI की चिंता बढ़ी! FY27 के लिए CPI अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबावRBI MPC 2026: रुपये, विदेशी निवेश और फॉरेक्स रिजर्व पर आरबीआई के बड़े ऐलानसरकार का बड़ा फैसला! विदेशी निवेशकों को सरकारी बॉन्ड पर नहीं देना होगा टैक्सGold, Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में ₹4,772 की गिरावट, सोना भी टूटाRBI MPC Meeting 2026: RBI ने रीपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, FY27 के लिए ग्रोथ रेट 6.6% रहने का अनुमानबॉन्ड बाजार में बड़ा दांव! बजाज हाउसिंग और आदित्य बिड़ला ने एक झटके में जुटाए 2,767 करोड़ रुपयेपेट्रोल-डीजल 10 रुपये और महंगा हो सकता है, कच्चे तेल पर ब्रोकरेज का बड़ा अलर्टStock Market Update: RBI के फैसले के बाद बाजार सपाट, निफ्टी 23,400 के करीब; विदेशी निवेशकों को राहतATM से पैसे निकालना हो सकता है मुश्किल! देश में कैश की कमी पर बड़ा अलर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में 7 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, Sensex 132 अंक टूटा

Advertisement

व्यापक बाजार गुरुवार को अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.3 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- December 07, 2023 | 4:40 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में सात दिन से जारी तेजी के बाद आज नरमी देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझानों के दबाव से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की गिरती कीमतें घरेलू बाजार को सहारा देने में विफल रहीं क्योंकि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सतर्क नजर आए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 132 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 37 अंक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, व्यापक बाजार गुरुवार को अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी, जबकि स्मॉलकैप 0.3 फीसदी बढ़ा।

Also read: Paytm का शेयर 20% लुढ़का, इस वजह से आई इतनी बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में सात दिन की तेजी थमी

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 132.04 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 69,320.53 और 69,695.33 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 36.55 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,901.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 20,850.80 और 20,941.25 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, अल्टाट्रेक सीमेंट, टाइटन, NTPC और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.43 फीसदी चढ़ गए।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, HUL, टाटा स्टील, ITC और L&T सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.46 फीसदी गिर गए।

Also read: देश की GDP में डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान 2026 तक 20% होगा : चंद्रशेखर

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में…. फ्रांस के सीएसी में तेजी रही जबकि जर्मनी का डीएएक्स नुकसान में रहा। वहीं लंदन के एफटीएसई में गिरावट रही। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 79.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement