facebookmetapixel
Advertisement
IRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवारमई में सर्विस सेक्टर की रफ्तार धीमी, 19 में से सिर्फ 8 उप-क्षेत्रों में दोहरे अंक की वृद्धिमहाराष्ट्र में स्कूलों के पास कोल्ड ड्रिंक-बर्गर की बिक्री पर रोक, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होंगे रद्दपेपर लीक पर 10 साल तक की जेल का प्रावधान, लोकसभा से बिल पारितPM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट: कई X अकाउंट पर FIR, जानकारी मांगीP&G के चेयरमैन बने भारतीय मूल के शैलेश जेजुरीकर, आईआईएम-लखनऊ से की हैं पढ़ाई

कैपिटल इंडिया फाइनेंस अब NSE पर भी लिस्टेड

Advertisement

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने 17 अप्रैल 2025 से एनएसई पर कारोबार की शुरुआत की, शेयरधारक मूल्य बढ़ाने और निवेशक पहुंच मजबूत करने का लक्ष्य।

Last Updated- April 18, 2025 | 7:53 PM IST
Capital India Finance

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) कैपिटल इंडिया फाइनेंस लिमिटेड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध हो गई है। कंपनी ने बताया कि वह शेयरधारक मूल्य को बढ़ाने और व्यापक निवेशक आधार के लिए पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एनएसई पर सूचीबद्ध हुई है।

एनबीएफसी ने बयान में कहा कि यह 17 अप्रैल, 2025 से प्रभावी रूप से सूचीबद्ध हो गई है। कैपिटल इंडिया फाइनेंस के इक्विटी शेयर वर्तमान में बीएसई में सूचीबद्ध हैं। अब कंपनी सीआईएफएल के तहत एनएसई पर भी कारोबार के लिए उपलब्ध हैं।

बयान में कहा गया है कि एनबीएफसी की 72.95 प्रतिशत इक्विटी कैपिटल इंडिया कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड (सीआईसीपीएल) के पास है। सीआईसीपीएल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ पंजीकृत एक प्रमुख निवेश कंपनी है।

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement