facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

आईपीओ का सबसे व्यस्त सप्ताह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 PM IST

अगले हफ्ते चार आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पेश होंगे, जिनके जरिये संयुक्त रूप  से 4,120 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इस तरह से इस साल आईपीओ के लिहाज से यह सबसे व्यस्त सप्ताह होगा। इससे पहले दिसंबर 2021 में एक हफ्ते के दौरान चार आईपीओ पेश हुए थे।
अस्पताल शृंखला ग्लोबल हेल्थ, एफएमसीजी कंपनी बीकाजी फूड्स, फाइनैंशियल सर्विसेज फ्यूजन माइक्रो और रक्षा क्षेत्र की कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स अगले हफ्ते अपने-अपने सार्वजनिक निर्गम बाजार में उतारेंगी। 
एक साथ इतने आईपीओ ऐसे समय में आ रहे हैं जब द्वितीयक बाजार के सेंटिमेंट में सुधार हुआ है। बेंचमार्क सेंसेक्स पिछले एक महीने में छह फीसदी चढ़ा है। साल 2022 आईपीओ के लिहाज से सुस्त रहने के बावजूद बाजार में आईपीओ पेश हो रहे हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तरफ से लगातार निवेश निकासी, उतारचढ़ाव में इजाफा और व्यापक बाजारों में गिरावट ने इस साल सौदों पर असर डाला है। 
इस साल अब तक 22 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 44,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसकी तुलना में कैलेंडर वर्ष 2021 में 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए रिकॉर्ड 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।  

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement