बाजार

BSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलाव

BSE Share: Nifty 50 की छमाही समीक्षा में BSE को Wipro की जगह शामिल करने का फैसला हुआ है, जो 30 सितंबर 2026 से लागू होगा।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- August 11, 2026 | 9:06 AM IST

BSE Share: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इंडेक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंज BSE को देश के प्रमुख इंडेक्स Nifty 50 में शामिल किया जाएगा। BSE की एंट्री IT कंपनी Wipro की जगह होगी। यह बदलाव 30 सितंबर 2026 से लागू होगा।

NSE Indices की इंडेक्स मेंटेनेंस सब-कमेटी ने छमाही समीक्षा के दौरान यह फैसला लिया है। यह बदलाव प्रमुख बाजार सूचकांकों की नियमित समीक्षा के नियमों के तहत किया गया है।

BSE का फ्री-फ्लोट मार्केट कैप ज्यादा

Nifty 50 में BSE को शामिल करने की मुख्य वजह उसका फ्री-फ्लोट मार्केट कैप है। पिछले छह महीनों के औसत आधार पर BSE का फ्री-फ्लोट मार्केट कैप करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, Nifty 50 से बाहर होने वाली Wipro का छह महीने का औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैप करीब 55,930 करोड़ रुपये था।

NSE Indices के नियमों के मुताबिक नए स्टॉक का औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैप उस इंडेक्स में शामिल सबसे छोटे स्टॉक के मुकाबले कम से कम 1.5 गुना होना चाहिए। BSE इस मानदंड को पूरा करता है।

BSE के शेयर में आई तेजी

Nifty 50 में शामिल होने की उम्मीद के बीच BSE के शेयर में सोमवार को करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में शेयर करीब 3,596 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | Stock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty 24,617 पर, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंता

TVS Motor और Divi’s Laboratories को नहीं मिली जगह

Nifty 50 में जगह बनाने के लिए TVS Motor Company और Divi’s Laboratories समेत कुछ अन्य कंपनियां भी योग्य थीं। हालांकि, इनके छह महीने के औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैप ने मौजूदा इंडेक्स के सबसे निचले पायदान वाले शेयर को हटाने के बाद जरूरी सीमा को पूरा नहीं किया। इसलिए इन्हें Nifty 50 में शामिल नहीं किया गया।

इसके अलावा, Nifty 50 में शामिल होने के लिए शेयर का NSE के Futures and Options (F&O) सेगमेंट में कारोबार के लिए उपलब्ध होना भी जरूरी है।

Nifty 50 Equal Weight Index में भी बदलाव

BSE को Nifty 50 में शामिल करने के साथ ही Nifty50 Equal Weight Index में भी Wipro की जगह BSE को शामिल किया जाएगा। यह बदलाव इंडेक्स की तय पद्धति के अनुसार होगा।

NSE Indices ने इसके अलावा Nifty 100, Nifty 500, Nifty Midcap 150, Nifty Smallcap 250 और Nifty Next 50 समेत कई अन्य इंडेक्स में भी कंपनियों के बदलाव की घोषणा की है।

First Published : August 11, 2026 | 9:05 AM IST