facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

BSE Q4 Results 2025: 1150% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख जानें

Advertisement

अगर AGM में शेयरधारक डिविडेंड को मंजूरी दे देते हैं, तो बीएसई 18 सितंबर 2025 तक इसका भुगतान कर देगी।

Last Updated- May 06, 2025 | 7:55 PM IST
BSE

देश की प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज कंपनी BSE ने 6 मई 2025 को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 1150 फीसदी यानी 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कंपनी के 2 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। बीएसई द्वारा घोषित 23 रुपये के कुल डिविडेंड में से 5 रुपये विशेष डिविडेंड है, जो कंपनी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर दिया जा रहा है। वहीं बाकी 18 रुपये रेगुलर डिविडेंड के तौर पर घोषित किए गए हैं। हालांकि यह भुगतान कंपनी की आगामी 20वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा।

बीएसई ने क्या कहा फाइलिंग में?

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “₹5 का विशेष डिविडेंड बीएसई की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और ₹18 का रेगुलर डिविडेंड मिलाकर कुल ₹23 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। यह डिविडेंड ₹2 फेस वैल्यू के हर शेयर पर दिया जाएगा, बशर्ते कि शेयरधारक AGM में इसे मंजूरी दें।” बीएसई ने जानकारी दी है कि कंपनी की 20वीं सालाना आम बैठक 20 अगस्त 2025, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यमों से की जाएगी। वहीं, जिन शेयरधारकों को यह डिविडेंड मिलेगा, उन्हें पहचानने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई 2025 तय की गई है।

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा?

अगर AGM में शेयरधारक डिविडेंड को मंजूरी दे देते हैं, तो बीएसई 18 सितंबर 2025 तक इसका भुगतान कर देगी। आज के कारोबारी सत्र में बीएसई का शेयर 3.15% टूटकर ₹6,250 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह ₹6,453.50 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement