facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

Q4 नतीजों के बाद Britannia शेयर में बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट की सलाह- ‘Sell on Rise’

Advertisement

बढ़ती फ्रेट लागत के बीच कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के दिए संकेत; एक्सपर्ट्स ने बताए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Last Updated- May 08, 2026 | 3:17 PM IST
Britannia

Britannia Share Price: FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार को तेज गिरावट देखने को मिली। मार्च 2026 तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद कंपनी का शेयर NSE पर करीब 5 प्रतिशत तक टूटकर 5,524 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया।

हालांकि बाद में शेयर में थोड़ी रिकवरी आई और दोपहर करीब 02:10 बजे यह 5,533 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 5,814 रुपये के मुकाबले 4.5 प्रतिशत नीचे था। वहीं इसी समय निफ्टी50 इंडेक्स करीब 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक ब्रिटानिया का शेयर करीब 3.6 प्रतिशत गिर चुका है।

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के दिए संकेत

ब्रिटानिया ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण माल ढुलाई यानी फ्रेट लागत काफी बढ़ गई है। ईंधन और समुद्री परिवहन खर्च बढ़ने का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ रहा है। इन बढ़ती लागतों से निपटने के लिए कंपनी FY27 की पहली तिमाही से धीरे-धीरे कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। साथ ही कंपनी लागत घटाने और कारोबार की दक्षता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

Also Read: Q4 रिजल्ट के बाद क्यों टूटा BSE का शेयर? ब्रोकरेज बुलिश, दिए ₹4,570 तक के टारगेट

Q4 में मुनाफा बढ़ा, लेकिन मार्जिन पर दबाव

मार्च 2026 तिमाही में ब्रिटानिया का शुद्ध लाभ 21.2 प्रतिशत बढ़कर 678 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 560 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी 6.5 प्रतिशत बढ़कर 4,719 करोड़ रुपये हो गई। वहीं EBITDA 5.9 प्रतिशत बढ़कर 853 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन मामूली घटकर 18.1 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 18.2 प्रतिशत था।

इंटरनेशनल कारोबार पर असर

कंपनी ने कहा कि जहाजों की कमी, मांग में सुस्ती और फ्रेट लागत बढ़ने की वजह से अंतरराष्ट्रीय कारोबार की आय और मुनाफे पर असर पड़ा है। हालांकि भारत में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में उत्पादन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

Also Read: SBI Q4 results: मुनाफा 5.5% उछला, ब्याज से कमाई में 4% इजाफा; शेयर में क्यों आई तेज गिरावट?

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

ब्रिटानिया के बोर्ड ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 90.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

तकनीकी स्तर पर क्या कह रहे एक्सपर्ट?

पृथ्वी फिनमार्ट के टेक्निकल रिसर्च हेड हरीश जुजारे ने कहा कि ब्रिटानिया का शेयर फिलहाल कमजोर चार्ट स्ट्रक्चर दिखा रहा है। उनके मुताबिक, शेयर को 5,850 रुपये के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस मिल रहा है। अगर कमजोरी जारी रहती है तो शेयर 5,350 रुपये तक फिसल सकता है। उन्होंने सलाह दी कि 5,650 से 5,700 रुपये के दायरे में ‘Sell on Rise’ रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है, जब तक शेयर 200-DMA के नीचे बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement