facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

बिटकॉइन 1 लाख डॉलर के पार

Advertisement

क्रिप्टो में 300% से ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम, नए निवेशकों और प्लेटफॉर्म पर बढ़ती गतिविधियों से क्रिप्टो बाजार को मिले पंख

Last Updated- December 05, 2024 | 10:07 PM IST
Bitcoin

बिटकॉइन और तेजी से बढ़ते हुए आज 1 लाख डॉलर के पार पहुंच गई है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा पॉल एटकिंस को अमेरिकी बाजार नियामक- सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) का नया प्रमुख बनाने के बाद यह तेजी दर्ज की गई है।

एटकिंस मौजूदा प्रमुख गैरी जेन्सलर का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति से क्रिप्टो क्षेत्र के लिए नरम नीतियों की उम्मीद है। इस साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद से वर्चुअल डिजिटल ऐसेट (वीडीए) की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। भारत में भी वैश्विक तेजी के कारण ऐक्टिविटी और उपयोगकर्ता साइन अप बढ़ने से क्रिप्टो कंपनियां के प्रति नया आकर्षण बढ़ा है।

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच के कारोबार प्रमुख बालाजी श्रीहरि ने कहा, ‘हमने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग वॉल्यूम में पांच से छह गुना वृद्धि देखी है। हम जिस भी पैमाने पर देखते हैं, चाहे वह नए ग्राहकों की संख्या हो, प्लेटफॉर्म पर आने वाले लोगों की संख्या, हमारे प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करने वालों की संख्या, हमारे प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग वॉल्यूम, यह दो से दस गुना बढ़ गया है।’

कीमत बढ़ने के साथ ही कई निवेशक अब बिटकॉइन को फिर से निवेश के व्यावहारिक विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता ने कहा कि नवंबर की शुरुआत से तेजी आने के बाद से कंपनी बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म से जुड़ते देख रही है। उन्होंने कहा, ‘हम प्लेटफॉर्म पर आने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या में पांच से छह गुना वृद्धि देख रहे हैं। तेजी के कारण लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम 300 फीसदी से अधिक बढ़ गया है।’

क्रिप्टो संस्थापकों को उम्मीद है कि नए उपयोगकर्ताओं के क्रिप्टो में दांव लगाने से अगले साल की पहली छमाही तक तेजी जारी रह सकती है। मुद्रेक्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी एडुल पटेलने कहा, ‘हम देख रहे हैं, कई पुराने उपयोगकर्ता वापस आ रहे हैं। उनके पोर्टफोलियो को देखिए, वे अधिक खरीद रहे हैं और कम बेच रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में क्रिप्टो में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता आएंगे।’

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement