facebookmetapixel
Advertisement
RBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारीIndia Inc के विदेशी सौदे फेल? अरबों खर्च के बाद भी नहीं मिला मुनाफा, निवेशक रह गए मायूसनिवेशकों की चांदी! इन 10 स्मॉल कैप कंपनियों ने अप्रैल में दिया बंपर रिटर्न, रिकवरी देख एक्सपर्ट्स भी हैरानUS-Iran War: डेडलाइन से पहले ट्रंप का खेल! युद्ध खत्म बताकर कांग्रेस की मंजूरी से बचने की कोशिशअप्रैल में EV बाजार कमजोर, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक का जलवा बरकरार, बिक्री में जबरदस्त उछालभारत में EV का क्रेज बढ़ा, 4 महीने में 70% बिक्री उछाल; महिंद्रा सबसे तेज, टाटा टॉप पर कायमइंडिगो को बड़ा झटका, मई में 17% सीट क्षमता घटी, पश्चिम एशिया तनाव का असर; क्या यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर?

100-DMA को परखने वाले 5 शेयरों में ABB, एक्साइड और पिडिलाइट शामिल, देखें चार्ट

Advertisement

तकनीकी रूप से निफ्टी 50 सूचकांक अपने 50-डीएमए (डेली मूविंग एवरेज) के आसपास समर्थन लेने के बाद फिर से चढ़ता नजर आ रहा है।

Last Updated- August 19, 2024 | 9:52 PM IST
Stock to buy

भारतीय शेयर बाजार गिरावट से उबरकर उछल रहे हैं। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने अपने पिछले निचले स्तरों से 2.72 प्रतिशत या 2.84 प्रतिशत तेजी दर्ज की है। सोमवार को सेंसेक्स 80,425 पर लगभग सपाट बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,573 पर बंद हुआ।

तकनीकी रूप से निफ्टी 50 सूचकांक अपने 50-डीएमए (डेली मूविंग एवरेज) के आसपास समर्थन लेने के बाद फिर से चढ़ता नजर आ रहा है। शेयर कीमत का रुझान समझने में मूविंग एवरेज का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आम तौर पर 20, 50, 100 और 200-डीएमए जैसे प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करने पर शेयरों को तेजी के साथ कारोबार करने वाला और इनसे नीचे कारोबार करने पर खराब माना जाता है। बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान ये मूविंग एवरेज सपोर्ट और प्रतिरोध का काम करते हैं।

हाल के दिनों में निफ्टी-50 सूचकांक को अपने 50-डीएमए के आसपास लगातार समर्थन मिला है जो फिलहाल 24,147 पर है और उसे शुक्रवार को ब्रेकआउट से पहले 24,479 के स्तर पर अपने 20-डीएमए के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था।

इस बीच, यहां बीएसई-100 और बीएसई-200 सूचकांकों से ए-ग्रुप के 5 शेयरों को शामिल किया गया है जिन्हें इस समय अपने 100-डीएमए के आसपास समर्थन मिलता दिख रहा है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज

पिछला बंद भाव: 2,926 रुपये
तेजी की संभावना: 10 प्रतिशत
100-डीएमए समर्थन स्तर: 2,864 रु.
प्रतिरोध: 3,026 रुपये, 3,093 रुपये

गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए 100-डीएमए 2,864 रुपये पर है। इस शेयर को पिछले दो सप्ताह में इस प्रमुख मूविंग एवरेज के आसपास कई बार समर्थन मिला है।

दीर्घावधि चार्ट से पता चलता है कि अप्रैल 2023 में ब्रेकआउट के बाद इस शेयर को गिरावट के समय में अपने 100-डीएमए के आसपास लगातार समर्थन मिला। इसलिए 100-डीएमए समर्थन गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। दूसरी तरफ, 100-डीएमए से नीचे जाने पर यह 200-डीएमए की ओर फिसल सकता है जो 2,491 रुपये के स्तर पर है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज

मौजूदा भाव: 497 रुपये
तेजी की संभावना: 8.7 प्रतिशत
100-डीएमए समर्थन: 484 रुपये
प्रतिरोध: 513 रुपये

एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर अपने 100-डीएमए (484 रुपये) से 2.4 प्रतिशत दूर कारोबार कर रहा है। तेजी के लिए इस शेयर को 513 के आसपास 20-डीएमए की बाधा को पार करने की जरूरत होगी। 20-डीएमए से ऊपर निकलने पर यह 540 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। गिरावट आने पर अगला प्रमुख मूविंग एवरेज यानी 200-डीएमए 396 पर है।

एबीबी इंडिया

मौजूदा भाव: 7,823 रुपये
तेजी की संभावना: 18.9 प्रतिशत
100-डीएमए समर्थन: 7,646 रुपये
प्रतिरोध: 8,138 रुपये, 8,228 रुपये

एबीबी इंडिया के लिए 100-डीएमए 7,646 के स्तर पर है। एबीबी इंडिया को पिछले एक महीने में कई बार अपने 100-डीएमए के आसपास समर्थन मिला। यह शेयर मौजूदा समय में अपनी 50-डीएमए बाधा की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जो 8,138 रुपये पर है, जिसके ऊपर अगला प्रतिरोध स्तर 8,228 रुपये है।

इन दोनों बाधाओं को पार करने के बाद इस शेयर के लिए 9,300 के स्तरों पर पहुंचना आसान हो सकता है। दूसरी तरफ, यदि 100-डीएमए समर्थन विफल रहा तो गिरावट पर इस शेयर को 7,400 के स्तर समर्थन मिल सकता है।

गुजरात गैस

मौजूदा भाव: 591 रुपये
तेजी की संभावना: 11.3 प्रतिशत
100-डीएमए समर्थन: 589 रुपये
प्रतिरोध: 630 रुपये, 636 रुपये

गुजरात गैस सोमवार को लगातार चौथे दिन अपने 100-डीएमए के करीब 589 पर कारोबार कर रहा था। जब तक यह शेयर 100-डीएमए से ऊपर बना रहता है, तब तक यह संभावित रूप से 658 रुपये पर अपने सुपर ट्रेंड लाइन प्रतिरोध की ओर वापस उछल सकता है। अंतरिम प्रतिरोध स्तर 630 और 636 रुपये पर दिखाई दे रहे हैं। 100-डीएमए से नीचे अगला प्रमुख मूविंग एवरेज 200-डीएमए 545 रुपये पर है।

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

मौजूदा भाव: 3,057 रुपये
तेजी की संभावना: 5 प्रतिशत
समर्थन: 3,050 रुपये
प्रतिरोध: 3,113, 3,133 रुपये

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज को दिसंबर 2023 से 100-डीएमए के आसपास समर्थन मिला है। इस शेयर के लिए 100-डीएमए मौजूदा समय में 3,050 रुपये पर है जो 3,023 के अल्पावधि समर्थन से ऊपर है। तेजी की स्थिति में इस शेयर को 3,113 और 3,133 रुपये पर क्रमशः 20 और 50-डीएमए के आसपास बाधाओं को पार करने की जरूरत होगी।

अगर यह शेयर इन बाधाओं को पार कर लेता है तो 3,210 रुपये के स्तर पर पहुंचने की उसकी राह आसान हो सकती है। शेयर के लिए संपूर्ण आउटलुक फिलहाल सुस्त नजर आ रहा है और 100-डीएमए उसके लिए प्रमुख समर्थन स्तर के तौर पर काम कर सकता है।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement