facebookmetapixel
Advertisement
IPO Market 2026: NSE, PhonePe समेत 239 कंपनियां IPO की कतार में, क्या दूसरी छमाही में शेयर बाजार में आएगा बंपर मौका?Stock Market Today: शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत! गिफ्ट निफ्टी टूटा, सोना-चांदी चढ़े और तेल लगातार 5वें दिन गिरासोना-क्रूड के बाद अब बिजली में भी ट्रेडिंग! कैसे काम करता है इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स?होर्मुज से तनाव घटने के संकेत, कच्चे तेल में नरमी; WTI 82 डॉलर के नीचेStocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटका

विदेश यात्रा पर हर महीने एक अरब डॉलर खर्च करते हैं भारतीय

Advertisement

वियतनाम, थाइलैंड, यूरोप और बाली कुछ प्रमुख गंतव्य हैं, जिन्हें भारतीय पसंद करते हैं।

Last Updated- February 21, 2023 | 7:05 PM IST
Tourism

भारतीय विदेश यात्रा पर हर महीने एक अरब डॉलर से अधिक खर्च कर रहे हैं। यह आंकड़ा कोविड महामारी से पूर्व के स्तर से काफी अधिक है। निवासी व्यक्तियों ने यात्रा के लिए उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 9.95 अरब डॉलर बाहर भेजे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 की समान अवधि में यह खर्च 4.16 अरब डॉलर था। कोविड महामारी से पहले 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.4 अरब डॉलर था। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में इस मद में सात अरब डॉलर खर्च हुए।

वी3ऑनलाइन के भागीदार सपन गुप्ता ने कहा, ‘भारतीय अपने परिवार या दोस्तों के साथ दुनियाभर में घूम रहे हैं। वियतनाम, थाइलैंड, यूरोप और बाली कुछ प्रमुख गंतव्य हैं, जिन्हें भारतीय पसंद करते हैं।’ उन्होंने बताया कि इसके अलावा यूरोप, इंडोनेशिया, वियतनाम, थाइलैंड और दुबई भी भारतीयों की पसंद में शामिल हैं।

संकैश के सह-संस्थापक आकाश दहिया ने कहा कि सस्ती यात्रा और तकनीकी प्रगति के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पोर्टफोलियो में 75 फीसदी लोग अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा का विकल्प चुन रहे हैं। भारतीयों के बीच यूरोप, बाली, वियतनाम और दुबई जैसी जगहों की मांग बढ़ रही है।’

इस बीच, सरकार ने आम बजट में अगले वित्त वर्ष से विदेशी टूर पैकेज पर स्रोत पर कर संग्रह (TDS) की दर मौजूदा पांच फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीयों की विदेश यात्रा प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement