facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत18 साल बाद TVS मोटर के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, अब पेमान कारगार संभालेंगे कंपनी की कमानभविष्य में ज्यादा प्रदूषण फैलाने पर खुद धीमी हो जाएगी दोपहिया की रफ्तार, मरम्मत के बाद ही होगी सामान्यकॉकरोच जनता पार्टी की सियासी दस्तक: व्यवस्था के भीतर नहीं, बाहर से बदलाव की नई कोशिशसाइबर हमलों की बाढ़ से निपटने के लिए भारत को तुरंत चाहिए मजबूत सुरक्षा ढांचानेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीम

‘द वायर’, ‘जॉन विक’ के अभिनेता लांस रेडिक का निधन

Advertisement

रेडिक के परिवार में उनकी पत्नी स्टेफनी रेडिक और बच्चे यवोन निकोल रेडिक व क्रिस्टोफर रेडिक हैं

Last Updated- March 18, 2023 | 2:59 PM IST
Lance Reddick

‘द वायर’, ‘फ्रिंज’ और ‘जॉन विक’ शृंखला की फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता लांस रेडिक का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

रेडिक की प्रवक्ता मिया हंसेन ने एक बयान में बताया कि अभिनेता का शुक्रवार सुबह प्राकृतिक कारणों से ‘‘अचानक’’ निधन हो गया।

रेडिक ने अपनी फिल्म ‘जॉन विक : चैप्टर 4’ की रिलीज से पहले इस महीने की शुरुआत में ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मुझे हैरानी होती है कि मैं इतने अधिक समय तक जीवित रहा।’’

उन्होंने हिंसा से भरी इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर यह बात कही थी, लेकिन 60 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह देने वाले रेडिक के लिए ये शब्द भविष्यवाणी की तरह प्रतीत होते हैं।

रेडिक ने कहा था, ‘‘मैं हैरान हूं कि मैं इतने लंबे समय तक जीवित रहा… यह दिलचस्प है क्योंकि जब मैंने इस फिल्म की पटकथा पढ़ी, तो मुझे हैरानी हुई कि कितने लोग मारे जा चुके हैं। मुझे लगता है कि यह एक रिकॉर्ड होगा।’’

‘जॉन विक : चैप्टर 4’ भारत में 24 मार्च को प्रदर्शित होगी।

अमेरिकी मीडिया में जारी एक बयान में, इस फिल्म के निर्देशक चाड स्टाहेल्स्की और मुख्य अभिनेता कीनू रीव्स ने रेडिक के निधन पर शोक जताया और फिल्म को उन्हें समर्पित किया।

रेडिक के निधन पर फिल्मकारों और अभिनेताओं समेत कई कलाकारों एवं अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया।

रेडिक के परिवार में उनकी पत्नी स्टेफनी रेडिक और बच्चे यवोन निकोल रेडिक व क्रिस्टोफर रेडिक हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement