facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

BAFTA 2024: ऑस्कर के बाद Deepika Padukone डेविड बेकहम के साथ प्रेजेंट करेंगी अवॉर्ड

Advertisement

Deepika ने बीते वर्ष अकादमी पुरस्कारों में 'आरआरआर' के हिट तेलुगु गीत 'नाटू नाटू' का लाइव प्रदर्शन पेश किया था जिसने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

Last Updated- February 13, 2024 | 3:50 PM IST
Deepika Padukone
File Photo: Bollywood actress Deepika Padukone

भारतीय अभिनेत्री Deepika Padukone रविवार को आयोजित होने वाले ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) में पुरस्कार प्रदान करेंगी। Deepika Padukone (38) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में बाफ्टा द्वारा जारी की गई प्रस्तुतकर्ताओं की सूची साझा की।

उन्होंने स्टोरी पर लिखा, ”आभार”। इस अवसर पर पादुकोण के सहयोगी प्रस्तुतकर्ता एंड्रयू स्कॉट, दुआ लीपा, केट ब्लैंचेट, एडजोआ एंडोह, इदरीस एल्बा, ह्यूग ग्रांट, लिली कोलिन्स, चिवेटेल एजियोफोर, किंग्सले बेन-अदिर, इंदिरा वर्मा, हिमेश पटेल, एम्मा कोरिन और गिलियन एंडरसन होंगे।

अभिनेत्री ने बीते वर्ष अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ के हिट तेलुगु गीत ‘नाटू नाटू’ का लाइव प्रदर्शन पेश किया था जिसने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

बाफ्टा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राइजिंग स्टार पुरस्कार पूर्व विजेता एम्मा मैके और जैक ओ’कोनेल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसे लेकर अभिनेत्री फोबे डायनेवर, आयो एडेबिरी, जैकब एलोर्डी, मिया मैककेना-ब्रूस और सोफी वाइल्ड के बीच मुकाबला है।

‘डॉक्टर हूं’ के अभिनेता डेविड टेनेंट बाफ्टा फिल्म पुरस्कार की मेजबानी करेंगे जिसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा। बाफ्टा एक विश्व-अग्रणी स्वतंत्र कला धर्मार्थ संगठन है जो फिल्म, खेल और टेलीविजन क्षेत्र में किए गए बेहतरीन काम को जनता के ध्यान में लाता है और ब्रिटिश तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक प्रतिभा के विकास का समर्थन करता है। बाफ्टा पुरस्कार समारोह का प्रसारण भारत में ओटीटी मंच लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement