facebookmetapixel
Advertisement
एंथ्रोपिक के लिए भारत बना अहम बाजार, AI प्रोडक्ट्स के साथ प्लेबुक पर भी बड़ा फोकस: इरिना घोषटोकनाइजेशन के लिए बनाना होगा बड़ी आबादी का ढांचा, सिर्फ टोकन जारी करने से नहीं चलेगा काम: नंदन निलेकणिक्लोजिंग ऑक्शन का भयानक खेल: सेंसेक्स ने 14 मिनट में तय की दिनभर से बड़ी दूरी, एक्सपायरी पर हैरान रह गए ट्रेडर्सम्युचुअल फंड में निवेशकों का बढ़ा भरोसा, अगस्त में इक्विटी फंडों में ₹29,329 करोड़ का रिकॉर्ड निवेशभारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदमपर्चा लीक रोकने के लिए तकनीक नहीं, मजबूत संस्थागत ढांचा और जवाबदेही ज्यादा जरूरीEditorial: भारत की व्यापार नीति में बदलाव जरूरी, ऊंचे आयात शुल्क और बाधाओं पर उठे सवालSIP में निवेश का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त में 32,297 करोड़ रुपये का इनफ्लो; स्मॉल-मिड कैप में भी जोरदार खरीदारीत्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने मिलों और डीलरों के लिए जारी किए सख्त नियमक्या शराब पीने पर खारिज हो जाएगा आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? एक्सपर्ट्स से समझें नियम और कानूनी रास्ते

भावनात्मक रूप से परिपक्व होना एक कलाकार के काम में झलकता है: रणबीर कपूर

Advertisement

रणबीर आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में नजर आए थे

Last Updated- March 06, 2023 | 11:56 AM IST
Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर का मानना है कि एक कलाकार का भावनात्मक रूप से परिपक्व होना उसके काम में झलकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में उन्होंने जो उतार-चढ़ाव देखे हैं उससे उनमें एक कलाकार के तौर पर आए बदलावों को समझने में उन्हें अभी समय लगेगा।

अभिनेता (40) के पिता ऋषि कपूर का कैंसर से अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। वह पिछले साल अदाकारा आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे और नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।

उन्होंने कहा कि इन सभी क्षणों ने उन्हें जिंदगी को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। रणबीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘किसी की भी जिंदगी में अपने माता-पिता में से किसी को खोना एक बेहद मुश्किल पल होता है। जब आप 40 (वर्ष) के आसपास होते हैं तब अकसर ऐसा होता है… आप इसके लिए कभी खुद को तैयार नहीं कर सकते। हालांकि ऐसे समय में आपका परिवार करीब आ जाता है। इससे आपको जिंदगी को समझने का मौका मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उससे कई अच्छी और बुरी बातें निकलकर सामने आती हैं… मैं एक बेटी का पिता बना। पिछले साल ही मेरी आलिया से शादी हुई। कई उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन यही तो जिंदगी है।’’

अभिनेता ने कहा कि भावनात्मक रूप से उनमें जो बदलाव आए हैं, उसे अपनी कला में ढालने में अभी उन्हें कुछ वर्ष लग सकते हैं। रणबीर आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आठ मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

फिल्म रिलीज पर अभिनेता ने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी के बाद लोगों का फिल्मों को लेकर नजरिया बदला है। लोग एक्शन फिल्मों, ‘स्पेशल इफेक्ट’ फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं देखना चाहता हूं कि क्या दर्शक अब भी इसे मौका देते हैं या नहीं। यह फिल्म जगत के लिए भी जरूरी है क्योंकि इसके चलने पर ही इस विषय की फिल्में आगे बनती रहेंगी, नहीं तो हम केवल एक्शन फिल्मों को ही सिनेमाघरों के लिए बनाएंगे। कई बार लोग एक रोमांटिक-कॉमेडी देख अच्छा समय बिताना चाहते हैं। इसलिए ही मुझे लगता है कि लोगों को यह पसंद आएगी।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement