facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

‘एमेजॉन की कोशिश फेमा एफडीआई का उल्लंघन’

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:36 AM IST

किशोर बियाणी के नेतृत्व वाली कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन द्वारा समझौतों (जो भारतीय कंपनी की गैर-सूचीबद्घ इकाई के साथ किए गए) के समावेश के जरिये फ्यूचर रिटेल पर नियंत्रण की कोशिश फेमा एफडीआई नियमों का उल्लंघन होगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 दिसंबर के निर्णय के बारे में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि उसके बोर्ड ने रिलायंस रिटेल को परिसंपत्तियां बेचने के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दी है जिसे अदालत द्वारा कानूनी रूप से वैध माना गया है। उच्च न्यायालय ने सोमवार को फ्यूचर गु्रप-रिलायंस रिटेल सौदे के खिलाफ वैधानिक प्राधिकरणों को प्रतिनिधित्व का अधिकार दिए जाने के एमेजॉन के अधिकार का समर्थन किया। हालांकि उसने अपने आदेश में कई आपत्तियां भी जताईं जिससे फ्यूचर रिटेल की पैतृक फ्यूचर कूपन्स प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) में अमेरिकी कंपनी के 2019 के निवेश को समाप्त किया जा सकता है।
उच्च न्यायालय ने तीन समझौतों – फ्यूचर रिटेल के शेयरधारकों का एफसीपीएल (एफआरएल एसएचए) के साथ समझौता, एफसीपीएल के शेयरधारकों का एमेजॉन (एफसीपीएल एसएचए) के साथ समझौता और एमेजॉन (एफसीपीएल एसएसए) के साथ एफसीपीएल का शेयर सबस्क्रिप्शन समझौता – के सभी क्लॉज पर विचार  किया है।

Advertisement
First Published - December 23, 2020 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement