NFRA ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पर लगाया 3 साल का प्रतिबंध

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) ने वित्तीय ऑडिट में चूक के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान ग्वार गम पाउडर बनाने वाली कंपनी विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के वित्तीय ऑडिट में चूक के लिए लगाया गया। 
एनएफआरए को अगस्त 2021 में बाजार नियामक सेबी से विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड (वीडब्ल्यूएल) के बारे में जानकारी मिली कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बैंकों से लिए गए उधार पर ब्याज को नहीं जोड़ा, जिसके चलते उसके ऑडिट में अधिक लाभ दिखा।
एनएफआरए ने इस सिलसिले में 12 सितंबर को 15 पन्नों के आदेश में सोम प्रकाश अग्रवाल पर तीन लाख रुपये का जुर्माना और उन पर तीन साल का प्रतिबंध भी लगाया है। इस प्रतिबंध के बाद अग्रवाल किसी भी कंपनी या कॉरपोरेट निकाय के कार्यों और गतिविधियों के वित्तीय विवरणों या आंतरिक लेखा परीक्षा से संबंधित कोई कार्य नहीं कर सकेंगे।  

First Published : September 13, 2022 | 7:44 PM IST