facebookmetapixel
Advertisement
माइनिंग सेक्टर में सुधार के लिए केंद्र की ₹5,000 करोड़ की इंसेंटिव स्कीम लॉन्चReliance Q4FY26 results: मुनाफा 13% घटकर ₹16,971 करोड़, ₹6 के डिविडेंड का ऐलानSEBI का नया प्रस्ताव: स्टॉक ब्रोकर्स के नेटवर्थ नियम बदलेंगे, क्या होगा असर?RBI का बड़ा एक्शन: पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, नियमों के उल्लंघन के चलते हुई कार्रवाईज्यादा पेंशन का रास्ता साफ: कागजी खानापूर्ति पर हाईकोर्ट सख्त, EPFO को खुद करनी होगी रिकॉर्ड की जांच!Small Cap Funds: 10% उछाल के बाद क्या करें निवेशक? बुल रन की शुरुआत या वैल्यूएशन ट्रैप; समझें पूरी तस्वीरYellow peas import: आयात शुल्क के डंडे से सुस्त पड़ा पीली मटर का आयातक्या आप भी ले रहे हैं SWP से मंथली इनकम? जान लीजिए टैक्स का ये गणित वरना कट जाएगी आपकी जेबपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो बाजार में बढ़ेगी टेंशन? इन 5 सेक्टर और स्टॉक्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असरMulti-Asset FoF: निवेश करें या नहीं? एक्टिव vs पैसिव में कहां है ज्यादा फायदा, कितना है रिस्क

ITR Filing: टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? भरने से पहले कर लें चेक

Advertisement

पूरी जानकारी नहीं होने से आईटीआर फाइल करना एक मुश्किल और कन्फ्यूज करने वाला काम हो सकता है।

Last Updated- July 13, 2023 | 5:41 PM IST
Tax e-filing

ITR फाइल करना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है। हालांकि, पूरी जानकारी नहीं होने से आईटीआर फाइल करना एक मुश्किल और कन्फ्यूज करने वाला काम हो सकता है। इसलिए हम आपको उन सभी डॉक्युमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आईटीआर भरने के लिए आप अपनी टेंशन को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

ड्यू डेट का ध्यान रखकर टैक्स योग्य आय की सटीक कैलकुलेशन, आवश्यक दस्तावेज जोड़ कर और टैक्स कितना बन रहा है उसकी पुष्टि कर के कोई भी व्यक्ति आराम से फाईलिंग कर सकता है। आइयें जानते है कौन-कौन से दस्तावेज है जरूरी;

पैन कार्ड (Pan Card)

पैन कार्ड न सिर्फ ITR भरने बल्कि बैंक अकाउंट खोलने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में ITR भरते समय आपको अपना पैन कार्ड अपने पास रखना है और उसमे लिखी जानकारी को ध्यान से भरना है। बता दें कि अगर अपने अपने पैन कार्ड को अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो इसे आज ही कर लें….नहीं तो आपको ITR फाइल करने में परेशानी आ सकती है।

Pan Card
Pan Card

आधार कार्ड (Aadhar card)

मौजूदा समय में आधार कार्ड हर छोटे-बड़े काम में इस्तेमाल किया जाता है। आधार कार्ड पर घर का पता से लेकर नाम, जन्म तिथि जैसे जरूरी डिटेल्स लिखी होती हैं। हम सभी के आधार कार्ड पर 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखा होता है। इस नंबर को ITR फाइल करते समय दर्ज करना होता है।

Aadhaar-based face authentication crosses all time high of 10.6 mn in May

फॉर्म 16ए (Form 16A)

Form 16A: आपके वेतन के अलावा इनकम के अन्य सोर्स के लिए Form16A चाहिए होता है। इसमें आपको इनकम का विवरण होता है। यह फॉर्म उस कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से जारी किया जाता है जो आपकी आय का स्रोत रहा है।

What is Form 16? - Components, Form 16A, Form 16B

Form 26AS

Form 26AS: यह फॉर्म आपकी आय और आपको किए गए भुगतान से काटे गए TDS (स्रोत पर कर कटौती) को दर्शाता है। इस फॉर्म को इनकम टैक्स फाईलिंग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Form 26AS: How to download Form 26AS? Here are two ways

सैलरी स्लिप (Salary Slip)

नौकरी करने वाले लोगों के सैलरी स्लिप सबसे जरूरी दस्तावेज है। आप इसे अपनी कंपनी के HR डिपार्टमेंट से ले सकते हैं। सैलरी स्लिप में इनकम, ट्रेवल अलाउंस जैसी जरूरी डिटेल्स होते हैं, जिन्हें आईटीआर फाइल करते समय बताना होता है।

Simple Salary Slip Format For Small Organization | Free Download PDF, EXCEL with Formula, DOC

होम लोन (Home Loan)

अगर आपने होम लोन लिया हुआ है तो आपको इसकी जानकारी आईटीआर भारत समय जरूर देनी चाहिए।

Home loan borrowers turn to refinancing amid rise in interest rates

Also Read: पहली बार फाइल कर रहे हैं ITR, तो इन बातों का रखें ध्यान…नहीं आएगी कोई दिक्कत

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement