facebookmetapixel
Advertisement
TCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाई

Bank Holiday: दिवाली से पहले बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो निपटा लें, कई दिन बंद रहेंगे बैंक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

त्योहारी सीजन में पैसों की जरूरत बढ़ जाती है, मगर इस दौरान कई दिनों तक बैंकों की छुट्टी होती हैं। इससे कई बार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगले 10 दिनों यानी 22 से 31 अक्टूबर के दौरान देश में कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं तो जल्द निपटा लीजिए। 
कुछ शहरों में खुलेंगे बैंक तो कुछ में रहेंगे बंद
त्योहारी सीजन के आने वाले अगले 10 दिनों यानी 22 से 31 अक्टूबर के दौरान कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज सहित कई अन्य त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में कई त्योहार अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं, बैंक भी इसी हिसाब से कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ शहरों में बंद रहेंगे। 
दिवाली के दिन भी यहां खुलें रहेंगे बैंक 
दिवाली के अवसर पर लगभग पूरे भारत में 22 से 24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है और 23 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 अक्टूबर को गंगटोक, हैदराबाद और इम्फाल को छोड़कर सभी जगह दिवाली पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं जयपुर में 25 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को बेंगलुरू, अहमदाबाद, देहरादून और गंगटोक में गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत/भाई दूज/भाई दूज के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
छठ पूजा पर इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे
27 अक्टूबर को भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चककूबा के अवसर पर कानपुर, लखनऊ, गंगटोक और इम्फाल जैसे शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा। 31 अक्टूबर को छठ पूजा के लिए पटना और  रांची में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement