facebookmetapixel
Advertisement
US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार; निवेशकों की नजर US-Iran तनाव परडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्ताव

आईपीएल की टाइटल प्रायोजक बनी ड्रीम11

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:19 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण के लिए टाइटल प्रायोजक को लेकर ऊहापोह आज खत्म हो गई। गेमिंग ऐप ड्रीम11 ने 222 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टाइल प्रायोजक का अधिकार हासिल कर लिया है।
आईपीएल के आयुक्त बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रीम11 की बोली दो अन्य दावेदारों अनएकेडमी और बैजूस को पीछे छोड़कर टाइटल प्रायोजक बन गई। अनएकेडमी ने 171 करोड़ रुपये और बैजूस ने 201 करोड़ रुपये की बोल लगाई थी। पटेल ने कहा कि टाटा समूह ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन उसने बोली नहीं लगाई। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास टाइटल प्रायोजक के लिए तीन स्टार्टअप थे। कोई तर्क दे सकता है कि इनमें चीन का निवेश है, तब प्रायोजक बदलने का क्या मतलब हुआ। लेकिन ये फर्में निवेश को किनारे कर प्रायोजन अधिकार हासिल करनेे को तैयार थीं और बाद में उन्होंने बोली लगाई। अन्य ने ऐसा नहीं किया।’
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गेमिंग ऐप कंपनी आईपीएल की टाइटल प्रायोजक बनने के बाद इस टूर्नामेंट की सहायक साझेदारी को छोड़ेेगी या नहीं। इस बारे में आईपीएल का संचालक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही निर्णय लेगा। मामले के जानकार एक शख्स ने कहा कि टाटा समूह के अलावा, रिलायंस जियो, एमेजॉन और पतंजलि ने भी टाइटल प्रायोजक का अधिकार हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन जियो और पतंजलि के मामले में हितों के टकराव और ब्रांड के अनुकूल नहीं होने का मसला सामने आ गया, वहीं एमेजॉन लंबे समय का करार चाह रही थी जबकि टाइटल प्रायोजक के लिए साढ़े चार माह का ही करार किया जाना है।
ड्रीम11 ऐप उपयोगकर्ता को क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले अपनी पसंद की टीम तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चुनने का मौका देता है। मैच के दौरान इन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर उपयोगकर्ता को पॉइंट्स मिलते हैं और गेम के अंत में उन्हें रैंक दी जाती है। विशेषज्ञों ने कहा कि आईपीएल के लिए ड्रीम11 अपने विज्ञापन अभियान की शुरुआत अगले 15 से 20 दिन में करेगी। आईपीएल का आयोजन अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 18, 2020 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement