facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफा

Delhi AIIMS में अगले साल से सारे पेमेंट होंगे डिजिटल, मिलेंगी ये सुविधाएं

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

दिल्ली एम्स में इलाज करने वालों के लिए एक अच्छी खबर हैं। अब मरीजों को इलाज के लिए कैश ले जाने की टेंशन से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि एम्स दिल्ली में भुगतान पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा। 

बता दें कि दिल्ली एम्स एक अप्रैल 2023 से डिजिटल पेमेंट लेना शुरू कर देगा। इस फैसिलिटी के लिए एम्स प्रशासन यूपीआई (UPI) के अलावा स्मार्ट कार्ड और काउंटरों पर कार्ड से भुगतान अगले साल से शुरू कर देगा।

इसके अलावा एम्स में नए और पुराने मामलों के ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एकाउंट (ABHA) आईडी के उपयोग को भी बढ़ावा दिए जाने का फैसला लिया है। 

15 नवंबर को जारी हुए एक एक कार्यालय नोटिस के मुताबिक, नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में सभी ओपीडी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के ‘स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड’ की मदद से लोग जल्दी और आराम से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। यह सुविधा सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक सभी कियोस्क और काउंटर पर मिलेगी। बिना स्मार्टफोन की मदद से मरीजों के आभा आईडी को बनाया जाएगा।

बता दें कि 21 नवंबर से इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजकुमार अमृत कौर ओपीडी में शुरू किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, एक जनवरी से सभी ओपीडी में इस सर्विस को शुरू किया जाएगा।

फिलहाल, एम्स में ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों को लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ता है और उनकी डिटेल्स को मैनुअल तरीके से दर्ज किया जाता है ताकि रजिस्ट्रेशन हो सके।

Advertisement
First Published - November 19, 2022 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement