facebookmetapixel
Advertisement
अब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावाStocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल

2022 आईपीएल में 10 टीमों को स्वीकृति मिली

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:31 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संचालन संस्था ने गुरुवार को अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो नई फ्रैंचाइजी के प्रवेश को स्वीकृति दी जिससे 2022 से यह 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। एक अन्य बड़े फैसले में बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) से कुछ स्पष्टीकरण के बाद क्रिकेट के ट्वेंटी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजलिस ओलिंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की दावेदारी का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करने को राजी हो गया।
 
बोर्ड के सूत्र ने बताया, ‘दो नई टीमों को 2022 आईपीएल से शामिल किया जाएगा। यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाडिय़ों को कोविड-19 महामारी के कारण संशोधित घरेलू सत्र को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा।’ बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्वेंटी20 चैंपियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है। अन्य फैसलों में कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला को उत्तराखंड के माहिम वर्मा की जगह औपचारिक रूप से बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भी पता चला है कि आम सभा ने आईसीसी बोर्ड में सौरभ गांगुली के निदेशक के रूप में बकरार रहने के पक्ष में फैसला किया है। सचिव जय शाह वैकल्पिक निदेशक और वैश्विक संस्था की मुख्य कार्यकारियों की समिति में भारत के प्रतिनिधि होंगे।  

Advertisement
First Published - December 24, 2020 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement