facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

अमेरिकी डॉलर की तरह ही भारतीय रुपये का उपयोग होते देखना चाहते हैं: विक्रमसिंघे

Advertisement

विक्रमसिंघे का अगले सप्ताह नई दिल्ली आने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा होगी

Last Updated- July 15, 2023 | 4:27 PM IST
Sri Lanka not averse to using Indian rupee as common currency: President Wickremesinghe

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा से पूर्व कहा है कि वह भारतीय रुपये का अमेरिकी डॉलर जैसा ही उपयोग होते देखना चाहते हैं।

विक्रमसिंघे आर्थिक संकट का सामना कर रहे इस देश के वित्त मंत्री भी हैं और उन्होंने यह बात ‘भारतीय सीईओ फोरम’ को इस सप्ताह संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा, ‘जापान,कोरिया और चीन सहित पश्चिम एशिया ने जिस तर 75 वर्ष पहले अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि की,उसी तरह अब हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बारी है।’

विक्रमसिंघे का अगले सप्ताह नई दिल्ली आने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा होगी।

सीईओ फोरम के अध्यक्ष टी एस प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा था कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में भरतीय रुपये का उपयोग बढ़ना चाहिए।

विक्रमसिंघे ने कहा, ‘अगर भारत (भारतीय रुपये) एक साझा करेंसी बने तो हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। हमें यह पता करना चाहिए कि यह कैसे किया जा सकता है। हमें बाहरी दुनिया के लिए और खुला होना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘दुनिया बदल रही है और भारत में तेजी से विकास हो रहा है, खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में।’

समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने अपनी एक खबर में उनके हवाले से कहा कि राष्ट्रपति के अनुसार श्रीलंका को भारत से नजदीकी रखने के कारण फायदा होता है।

विक्रमसिंघे देश को आर्थिक संकट से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। यह कार्यक्रम 13 जुलाई को आयोजित किया गया, जिसमें मौजूद भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि भारत सरकार तथा भारतीय कारोबारी समुदाय ने श्रीलंका को पिछले वर्ष के आर्थिक संकट से निकालने में मदद की।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement