facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

US Elections: ट्रंप ने मतदान प्रकिया में मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की

Advertisement

इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका के लोगों से चुनाव के अंतिम दौर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:54 AM IST
Donald Trump

US Elections: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा मतदान प्रक्रिया के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए रविवार को मांग की कि मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने चाहिए।

इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका के लोगों से चुनाव के अंतिम दौर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मतदाता पहचान पत्र का विरोध कर रहे हैं ताकि वे हेराफेरी कर सकें।

पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘पता नहीं हमारे पास मतदाता पहचान पत्र क्यों नहीं है। जो असली ‘डेमोक्रेट’ (लोकतंत्र के सच्चे समर्थक) हैं, वे भी मतदाता पहचान पत्र जैसी चीज को जरूर चाहेंगे। लेकिन वे (डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े लोग) हेराफेरी करना जानते हैं।

Also read: अमेरिकी चुनाव का भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा असर; संरक्षणवाद, व्यापार और आयात पर उठ सकते हैं अहम सवाल

मतदाता पहचान पत्र का विरोध करने के पीछे सिर्फ यही कारण है कि आप धोखाधड़ी करना चाहते हैं और सिर्फ इसीलिए आपको (डेमोक्रेटिक पार्टी के लोगों को) मतदाता पहचान पत्र नहीं चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘‘बेहद शर्म की बात है’’ कि कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है।

उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘एकमात्र मैं ही इस बारे में खुलकर आवाज उठा रहा हूं। हर कोई इसके बारे में बात करने से घबराता है। इसीलिए वे आप पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हैं… और वे (डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग) आपको (रिपब्लिकन पार्टी के लोगों को) जेल में डालना चाहते हैं जबकि जेल में उन लोगों को डालना चाहिए जो कि देश में होने वाले इन चुनावों में हेराफेरी करने की साजिश रच रहे हैं।’’ उन्होंने मतपत्र से मतदान कराने की प्रणाली को फिर से लागू करने की मांग की।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement