facebookmetapixel
Advertisement
चीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफाMDR के बाद पेटीएम, पाइन लैब्स और मोबिक्विक पर नजर, जानें तेजी आएगी या बढ़ेगा दबाव₹25,000 तक वेतन वालों के लिए PF का नया हिसाब! EPF और EPS में कितना-कितना बढ जाएगा योगदान

जर्मनी के तट पर दो जहाज आपस में टकराए; एक नाविक की मौत, चार लापता

Advertisement

जर्मनी के 'सेंट्रल कमांड फॉर मैरीटाइम इमरजेंसी' ने बताया कि हेल्गोलैंड द्वीप से करीब 22 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में दो जहाज आपस में टकरा गए।

Last Updated- October 24, 2023 | 7:25 PM IST
Smoke rises as a fire broke out on the cargo ship Fremantle Highway, at sea

जर्मनी के तट पर उत्तरी सागर में मंगलवार को दो मालवाहक जहाज आपस में टकरा गए और उनमें से एक जहाज डूब गया। जर्मनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में एक नाविक की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। जर्मनी के ‘सेंट्रल कमांड फॉर मैरीटाइम इमरजेंसी’ ने बताया कि हेल्गोलैंड द्वीप से करीब 22 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में मंगलवार सुबह पांच बजे दो जहाज आपस में टकरा गए।

दुर्घटनास्थल, लैंगेओग द्वीप से लगभग 31 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है जो जर्मन मुख्य भूमि से कुछ ही दूर है। इमरजेंसी कमांड ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एक जहाज डूब गया जिस पर ब्रिटिश ध्वज था। उस जहाज में सात लोग सवार थे।

उसने कहा कि दो नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक शव बरामद किया गया है। चार लोग अब भी लापता हैं। उसने कहा कि 299 फुट लंबा और 46 फुट चौड़ा ‘वेरिटी’ जहाज जर्मनी के ब्रेमेन से ब्रिटेन के इम्मिनघम बंदरगाह की ओर जा रहा था।

दूसरे विशाल जहाज ‘पोलेसी’ पर बहामास का ध्वज लगा था। उस पर 22 लोग सवार थे। वह जहाज हैमबर्ग से स्पेन के कोरुआ की ओर जा रहा था। पोलेसी 623 फुट लंबा और 95 फुट चौड़ा जहाज है। दो जहाजों के बीच टक्कर के कारणों के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement