facebookmetapixel
Advertisement
National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलान

टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन की प्रायोजक होगी टीसीएस

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:56 PM IST

प्रमुख आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने नवंबर 2026 तक टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन ऐंड वर्चुअल रेस का नया टाइटल प्रायोजक और आधिकारिक आईटी सेवा एवं प्रौद्योगिकी परामर्श भागीदार बनने के लिए कनाडा रनिंग सिरीज (सीआरएस) के साथ साझेदारी की है।
इससे पहले टीसीएस ने टीसीएस न्यूयॉर्क सिटी मैराथन के टाइटल एवं प्रौद्योगिकी प्रायोजन के लिए अपनी साझेदारी का नवीनीकरण कराया था। इसके अलावा उसने इसी साल टीसीएस लंदन मैराथन का नया टाइटर एवं प्रौद्योगिकी प्रायोजक भी बनी थी।
टीसीएस कनाडा के कार्यकारी निदेशक एवं कंट्री हेड सुमन रॉय ने कहा, ‘किसी मैराथन के संचालन से आपको भरोसा होता है कि आप कुछ भी कर सकते हैं। हम अपने स्थानीय समुदआयों के बीच नवोन्मेषी तकनीकी एवं उल्लेखनीय पहल के साथ टोरंटो वाटरफ्रंड मैराथन के अनुभव को बेहतर करने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते हैं।’
टीसीएस और सीआरएस ने एक नए आधिकारिक रेस ऐप के जरिये कनाडा में मैराथन दौड़ को भुनाने की योजना बनाई है। वह अपने प्रकार के पहले पर्यावरण प्रभाव को मापने वाले कैल्कुलेटर की पेशकश करेगी जो धावकों और दर्शकों को पर्यावरण पर प्रभाव का आकलन करने में समर्थ बनाएगा। टीसीएस दुनिया भर के सभी धावकों और दर्शकों को एक हाइब्रिड एवं बेहतरीन दौड़ अनुभव प्रदान करने के लिए सीआरएस के साथ मिलकर काम करेगी।

Advertisement
First Published - January 18, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement