facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

डब्ल्यूएचओ के गलत नक्शे पर कड़ी प्रतिक्रिया: विदेश मंत्रालय

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:46 AM IST

सरकार ने गुरुवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट पर भारत के नक्शे के ‘गलत चित्रण’ के मुद्दे को इस वैश्विक संस्था के सामने पुरजोर तरीके से उठाया गया जिसके बाद उसने पोर्टल पर एक खंडन डाल दिया।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी कि क्या वेबसाइट के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों को बिल्कुल अलग रंग में दर्शाया गया है। उन्होंने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर भारत के नक्शे के गलत चित्रण का मुद्दा डब्ल्यूएचओ के साथ मजबूती से उठाया गया है।’
उन्होंने कहा, ‘इसके जवाब में डब्ल्यूएचओ ने जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन को सूचित किया है कि उन्होंने पोर्टल पर एक खंडन डाल दिया है।’ मुरलीधरन ने कहा कि अपनी सीमाओं के सही चित्रण पर भारत सरकार की स्थिति को स्पष्ट रूप से दोहराया गया है। मंत्री ने उस खंडन का जिक्र करते हुए बताया कि उसमें लिखा गया कि ‘सामग्री’ की प्रस्तुति में किसी भी देशए क्षेत्र या प्रदेश और उसके प्राधिकारियों के कानूनी दर्जे से जुड़ी डब्ल्यूएचओ की कोई राय संबंधित नहीं है।   

Advertisement
First Published - February 4, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement